Move to Jagran APP

हिसार से ऑक्सीजन मिलनी बंद, अब उद्योगों को सप्लाई वाली ऑक्सीजन का ही सहारा

ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ रही है। हिसार से लेकर निजी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई करने वालों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 07:15 AM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 07:15 AM (IST)
हिसार से ऑक्सीजन मिलनी बंद, अब उद्योगों को सप्लाई वाली ऑक्सीजन का ही सहारा
हिसार से ऑक्सीजन मिलनी बंद, अब उद्योगों को सप्लाई वाली ऑक्सीजन का ही सहारा

जागरण संवाददाता, भिवानी : ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ रही है। हिसार से लेकर निजी अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई करने वालों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। हिसार के प्लांट ने भिवानी को ऑक्सीजन देने से मना कर दिया है। अब भिवानी शहर में उद्योगों को बंद कर अस्पताल को ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले एजेंसी पर ही सभी को भरोसा है। उसकी तरफ से भिवानी के अलावा चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ तक को ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है।

prime article banner

जिले में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली एजेंसी निरंतर हिसार के प्लांट से ऑक्सीजन ले रही थी। लेकिन हिसार के अस्पताल में बढ़ती ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति पूरी नहीं होने पर भिवानी को एक बार ऑक्सीजन देने पर मना हो गई है। अब निजी अस्पताल में को ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली एजेंसियों के सामने सिर्फ भिवानी की एक प्लांट बचा है। इस क्त्रलांट पर ऑक्सीजन रखी जाती जो तीन जिलों को सप्लाई करता है। पहले इससे उद्योगों को ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही थी। मंगलवार को भी एजेंसी संचालकों ने हिसार की बचाए भिवानी से ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाएं।

हर रोज 100 से ज्यादा सिलेंडरों की मांग

निजी अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डाले तो एजेंसी संचालकों से हर रोज 100 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग है। कोरोना मरीज और दूसरे मरीजों के लिए इसकी मांग भी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में यदि यह मांग ज्यादा बढ़ी तो दिक्कत न खड़ी हो जाए।

हर रोज आ रही गाड़ी

दादरी और महेंद्रगढ़ से ऑक्सीजन की सप्लाई लेने के लिए हर रोज गाड़ी आ रही है। वहां के लिए 200 के करीब सिलेंडर दिए जा रहे है। दोनों जिलों के अलावा भिवानी की मांग अलग है। यहां की आपूर्ति पूरी करने का प्रयास चल रहा है। हिसार के प्लांट से ऑक्सीजन नहीं दी जा रही है। प्लांट मालिकों ने साफतौर पर मना कर दिया है। अब वह भिवानी से अभी ऑक्सीजन ले रहे है। मांग भी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

- बजरंग सोनी, एजेंसी संचालक, भिवानी भिवानी से ऑक्सीजन भरवा कर अस्पताल में भेजी है। हिसार से ऑक्सीजन मना कर दी गई है।

- सचिन, एजेंसी संचालक

हमारे यहां से भिवानी के अलावा दादरी और महेंद्रगढ़ को भी ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है। सरकार के आदेश पर वह अभी निरंतर सप्लाई दे रहे है। उनकी तरफ से मांग अनुरूप ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। प्रयास है कि किसी को दिक्कत न हो।

- नरेंद्र कुमार, भिवानी सिविल अस्पताल में नहीं दिक्कत

सिविल अस्पताल प्रशासन को कांट्रेक्ट के अनुसार हिसार से ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही है। हर रोज गाड़ी वहां से सिलेंडर भरवा कर आती है। अनुमान के मुताबिक करीब 60 सिलेंडर यहां भर कर हर रोज पहुंच रहे है। पहले यहां तीन दिन में गाड़ी ऑक्सीजन लेकर आती है। अब मांग बढ़ने पर इसे हर रोज मंगवाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.