तीन गुणा बढ़ी सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की मांग, एक दिन में पहुंच रही तीन समय गाड़ी
ऑक्सीजन की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ा है उस तेजी से ऑक्सीजन की गाड़ियां पहुंच रही है।
जागरण संवददाता, भिवानी : ऑक्सीजन की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ा है उस तेजी से ऑक्सीजन की गाड़ियां पहुंच रही है। यदि स्थिति ऐसी रही तो आने वाले समय में हालात खराब हो सकते हैं। सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की इतनी डिमांड बढ़ी है कि एक दिन में तीन गाड़ी ऑक्सीजन लेकर पहुंच रही है। अभी तक ऑक्सीजन पूरी मिल रही है कोई दिक्कत नहीं हुई है। दूसरी तरफ ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली प्राइवेट एजेंसियों को हिसार से ऑक्सीजन नहीं मिल रही है।
जिले में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रही है। उसी तेजी से ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ी है। पिछले दिनों ऐसे हालात थे कि सप्लाई नहीं मिलने पर ऑक्सीजन कम पड़ रही है। प्रशासन ने फिर उद्योगों को सप्लाई होने वाली ऑक्सीजन को अस्पताल में प्रयोग करने के आदेश जारी किए थे। उसके बाद स्थिति में सुधार हुआ था। लेकिन हिसार से ऑक्सीजन की एजेंसी संचालकों को मनाही हो चुकी है। वह अब भिवानी से ऑक्सीजन ले रहे है।
वहीं सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन पूरी है। अब हर रोज 180 से ज्यादा सिलेंडर हिसार से भर कर आ रहे है। सुबह, दोपहर और रात को गाड़ियां ऑक्सीजन पहुंच रही है। इसका कारण अस्पताल में कोरोना मरीजों का ज्यादा भर्ती होना है। बाक्स.
इमरजेंसी में हो रहे सिलेंडर सप्लाई
सिविल अस्पताल में की इमरजेंसी में सेंट्रल ऑक्सीजन की बजाय अभी सिलेंडर से मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। अस्पताल को हिसार से सप्लाई मिलती है। अस्पताल प्रशासन की तरफ से करीब 15 दिन पहले तक तीन दिन में एक गाड़ी ऑक्सीजन सिलेंडर की मंगवाई जा रही थी। उसके बाद प्रतिदिन गाड़ी आनी शुरू हुई। लेकिन मांग बढ़ने के साथ अब एक दिन में ही तीन गाड़ियां सिलेंडर भरकर मंगवाई जा रही है। बुधवार को भी करीब 180 सिलेंडर अस्पताल में पहुंचे।
बाक्स.
कोरोना मरीजों को सेंट्रल सप्लाई
कोरोना मरीजों को अस्पताल प्रशासन की तरफ से सेंट्रल सप्लाई के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही है। एमरजेंसी, निकू आदि अस्पताल में बाकी जगह सिलेंडर दिए जा रहे ताकि दूसरे मरीजों को भी ऑक्सीजन की दिक्कत न हो। बाक्स..
जिले का ऑक्सीजन कोटा 2.5 टन प्रतिदिन तय किया गया : शंकर धूपड़
जासं, भिवानी : भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि अब जिले में किसी प्रकार की ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। ऑक्सीजन को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत की गई। जिसके बाद छोटे बड़े लगभग 400 अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। 29 अप्रैल तक यह संख्या 150 और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि वे झूठी अफवाह से बचें और नाकारात्मक प्रचार करने वालों के झांसे में न आए। जिले के सरकारी-निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एमके अस्पताल में 100 अतिरिक्त कोरोना बेड की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी नागरिक को चिकित्सा से संबंधित कोई समस्या है तो भाजपा द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 7404667510, 7404367510 पर संपर्क कर सकता है।