Move to Jagran APP

लंबे इंतजार के बाद केवल कुछ मिनटों के लिए हुई वर्षा, तापमान गिरा पर उमस बढ़ी

जागरण संवाददाता चरखी दादरी कई दिनों के इंतजार के बाद सोमवार दोपहर बाद वर्षा तो हुई

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 11:33 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 11:33 PM (IST)
लंबे इंतजार के बाद केवल कुछ मिनटों के लिए हुई वर्षा, तापमान गिरा पर उमस बढ़ी
लंबे इंतजार के बाद केवल कुछ मिनटों के लिए हुई वर्षा, तापमान गिरा पर उमस बढ़ी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: कई दिनों के इंतजार के बाद सोमवार दोपहर बाद वर्षा तो हुई लेकिन केवल कुछ मिनटों के लिए। हालांकि वर्षा से न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई लेकिन उमस पहले से अधिक बढ़ गई। थोड़ी वर्षा होने के बावजूद दादरी शहर के कई स्थानों पर जलभराव को लेकर स्थानीय नागरिकों की दिक्कतें बढ़ी रही। सोमवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाने शुरू हो गए थे। 2.30 बजे वर्षा शुरू हुई लेकिन मात्र 10 मिनट के बाद ही थम गई। इसके बाद सायं तक भारी उमस का माहौल बना रहा।

loksabha election banner

बाक्स :

मामूली वर्षा से ही परेशानियां

सोमवार दोपहर बाद केवल 10 मिनट तक हुई वर्षा से ही दादरी नगर के कई स्थानों पर सीवरेज सिस्टम ठप होने से दूषित जलभराव से परेशानियां बनी रहीं। विशेषकर लाला लाजपतराय चौक, चरखी गेट, मथुरी घाटी, नगर परिषद परिसर, कालेज रोड के आसपास की कालोनियों में कई स्थानों पर जलभराव से परेशानियां बनी रही। हालांकि सायं तक अधिकतर स्थानों से पानी की निकासी हो गई थीए लेकिन चार पांच घंटों तक दिक्कतें बनी रही।

बाक्स :

5 एमएम वर्षा से 4 डिग्री गिरा तापमान

दादरी जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 36 व दिन में दोपहर 2 बजे तक न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 2.30 बजे के बाद न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिले में अलग-अलग स्थानों पर औसत 5 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। जानकारों का कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान जिले में कभी कम तो कभी तेज वर्षा आने का सिलसिला बना रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.