मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाने को लेकर किए नगर पार्षद मनोनित : विधायक
आमजन की समस्याओं को सुनने एवं उनको भाजपा शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाक
जागरण संवाददाता, भिवानी : आमजन की समस्याओं को सुनने एवं उनको भाजपा शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा पार्षद मनोनित किए गए है। जिनका कार्य शहर के विकास कार्यों को गति देना एवं कार्यों की जानकारी भाजपा नेताओं तक पहुंचाना है। शहर के विकास कार्यो में कोई खलल ना पड़े। इसी कड़ी में वीरवार को नगर परिषद में भाजपा द्वारा मनोनित किए गए नगर पार्षद का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने भाजपा द्वारा मनोनित किए गए पार्षद अनिल सोनी व शिवकुमार पाराशर को शपथ दिलवाई।
विधायक घनश्याम सर्राफ एवं जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि भाजपा आमजन की समस्याओं के समाधान एवं शहर के विकास के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की एवं विकास के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा जारी चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों से अछूता ना रहे तथा कोई भी व्यक्ति मूलभूत सुविधाओं के चलते परेशानियों का सामना ना करे, इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा द्वारा पार्षद मनोनित किए गए है।
मनोनीत पार्षद अनिल सोनी व शिव कुमार पाराशर ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है इस जनसेवा के कार्य के लिए उन्हें चुना गया गया है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की विकास परक नीतियों पर चलते हुए शहर में भाजपा को ओर मजबूत करने का काम करेंगे। इसके साथ ही वे अब अपना पूरा ध्यान शहरवासियों की समस्याओं के समाधान की ओर लगाएंगे तथा विकास के मामले में शहर में जो भी खामियां मिलेगी, उन्हें शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बृजपाल तंवर, हर्षवर्धन मान, सह मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, मुकेश रहेजा, धीरज सैनी, पार्षद भवानी प्रताप, सुभाष तंवर, हर्ष डुडेजा, राजेश धनखड़, विनोद चावला, पवन सैनी, विनोद स्वामी, राजकुमार, रोहित सोनी, सत्यनारायण गुज्जर, नरेंद्र सर्राफ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।