Move to Jagran APP

सांसद धर्मबीर सिंह ने कामधेनु जीव उपचार ट्रस्ट को भेंट की एंबुलेंस

जासं भिवानी भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा कामधेनु जीव उपचार ट्रस्ट को एंबुलेंस सौंपी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 06:40 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 06:40 AM (IST)
सांसद धर्मबीर सिंह ने कामधेनु जीव उपचार ट्रस्ट को भेंट की एंबुलेंस
सांसद धर्मबीर सिंह ने कामधेनु जीव उपचार ट्रस्ट को भेंट की एंबुलेंस

जासं, भिवानी : भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा कामधेनु जीव उपचार ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक डा. अशोक गिरी महाराज की उपस्तिथि में ट्रस्ट को गो सेवा के लिए एक एंबुलेंस भेंट की गई। ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश सैनी, महासचिव संजय परमार और मीडिया प्रभारी पंकज कसेरा ने बताया कि जहरगिरी आश्रम में सांसद ने यह एंबुलेंस दी है। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि गाय की पूजा और सच्चे दिल से सेवा करने से सारी दु:ख दरिद्री दूर हो जाती है। रोग दोष दूर हो जाते हैं। घर में सुख शांति आती है। उन्होंने कहा कि गाय माता की सेवा करें, सच्चे दिल से उनकी पूजा करें उनके नाम पर व्यापार ना करें, हिसा न करें। डा. अशोक गिरी ने कहा कि गोसेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है और मानव जीवन सार्थक हो जाता है। हमें अपने घर में भी गाय को पालना चाहिए और स्वयं भोजन करने से पहले गाय माता को रोटी खिलानी चाहिए। इस अवसर पर उमाकांत भोली, सोमेश शर्मा, वरुण वर्मा, शंकर खरबंदा, पंकज कसेरा ,संजय शर्मा, मोनू राणा, परमवीर दिग्विजय, पालू,रविद्र दीपू ,सुल्तान सिंह ,फौजी, मुकेश देवीलाल, रमन गोलू उपस्थित थे। चेरिटेबल अस्पताल में दिव्यांग के लिए किया सामान भेंट

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, भिवानी

दुर्गा कालोनी निवासी गिलूराम खटीक की मृत्यु के उपरांत उनके पुत्र धर्मबीर सिंह खटीक, पौत्र मुकुल, कपिल व सिद्धार्थ ने दुर्बलनाथ सेवा समिति के माध्यम से विद्या सागर चेरिटेबल अस्पताल को एक बेड, व्हील चेयर व दिव्यांग को चलने के लिए घोड़ी भेंट की। अस्पताल के प्रबंधक जगदीश चंद्र ने कहा कि ऐसा करने से चिकित्सा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। समिति अध्यक्ष उमेश खटीक ने कहा कि कोरोना काल के दौरान अस्पताल में बेड न मिलने के कारण कोरोना मरीजों को जिस परेशानी का सामना करना पड़ा है उसी को ध्यान में रखते हुए धर्मबीर सिंह खटीक, कपिल, मुकुल व सिद्धार्थ ने अपने पिता व दादा की याद में समिति के माध्यम से यह सामान उपलब्ध करवाया है। इस अवसर पर देवीधन पंवार, रिछपाल, राजन खटीक,देवा खटीक, रवि खटीक, विजय खटीक आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.