बवानीखेड़ा में आज निकाली जाएगी मोटरसाइकिल यात्रा
संवाद सहयोगी बवानीखेड़ा संयुक्त किसान मोर्चा जन जागृति अभियान के तहत भारतीय किसान यूनियन के
संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा : संयुक्त किसान मोर्चा जन जागृति अभियान के तहत भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में 23 जनवरी को बवानी खेड़ा तहसील के सभी गांव में भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद की अध्यक्षता में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन बवानीखेड़ा के प्रधान रोशन शेषमा ने बताया कि 26 जनवरी की किसान गणतंत्र दिवस परेड के लिए 23 जनवरी को गांव-गांव में युवा मोटरसाइकिल पर तिरंगा लगाकर जन जागरण यात्रा निकालेंगे और 24 जनवरी को जिले के हजारों ट्रैक्टर का टिकरी बॉर्डर पर होने वाले कूच के लिए जिम्मेदारियां लगाई जाएंगी। एक दर्जन से ज्यादा गांव में किसान पंचायतों को भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद संबोधित करेंगे।