मानसून की दस्तक से खुशनुमा हुआ मौसम, नेशनल हाईवे 709 जलमग्न
संवाद सूत्र ढिगावामंडी शुक्रवार सुबह ही सूर्य की किरण के साथ शुरू हुई मानसून की रिमि
संवाद सूत्र, ढिगावामंडी: शुक्रवार सुबह ही सूर्य की किरण के साथ शुरू हुई मानसून की रिमझिम बारिश में क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव में बारिश हुई। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आई व चारों और ठंडी हल्की हवा से क्षेत्रवासियों को कुछ गर्मी से राहत मिली।
पशु, पक्षी, पेड़, पौधे, खेतों में खड़ी कपास और बाजरे की फसल और क्षेत्रवासियों के चेहरे खिल उठे। बारिश के बाद चली हल्की ठंडी हवा से मौसम में तेजी से बदला हुआ और तापमान तेजी से नीचे गिरा। जिसे सबसे ज्यादा फायदा तो बुजुर्ग और बच्चों को हो हुआ दो दिन पहले उमस और गर्मी से सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग परेशान नजर आ रहे थे।
लेकिन दूसरी ओर नेशनल हाईवे 709 से गुजरने वाले लोगों को और ज्यादा परेशानियों से गुजरना पड़ा। नेशनल हाईवे में बने खड्डे और जलभराव के कारण खड्डे दिखाई ना देना नेशनल हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी बनी। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हुई।