Move to Jagran APP

पागल गाय का आतंक, एक महिला सहित चार व्यक्तियों को किया घायल

जागृति कालोनी निवासी एक व्यक्ति की पागल गाय ने बृहस्पतिवार को जमकर

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 01:05 AM (IST)
पागल गाय का आतंक, एक महिला सहित चार व्यक्तियों को किया घायल
पागल गाय का आतंक, एक महिला सहित चार व्यक्तियों को किया घायल

जागरण संवाददाता, भिवानी : जागृति कालोनी निवासी एक व्यक्ति की पागल गाय ने बृहस्पतिवार को जमकर उत्पात मचाया। पागल गाय के सामने जो भी आया उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। एक के बाद एक व्यक्ति को टक्कर मारी। पागल गाय ने एक महिला सहित चार व्यक्तियों को घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पागल हुई गाय को काबू करने के लिए स्थानीय लोग नगर परिषद, पशुपालन विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी कर्मचारी गाय पकड़ने के लिए नहीं पहुंचा। प्रशासन से मदद ना मिलने पर गो रक्षा दल से मदद मांगी गई। गो रक्षा दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर अपनी जान जोखिम में डालकर गाय को किसी तरह काबू किया। गाय को काबू करने में गो रक्षा दल के सदस्यों को भी करीब तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

loksabha election banner

जागृति कालोनी लाइन पार निवासी रामफल की पालतू गाय बुधवार रात को पागल हो गई और वह अपने खूंटे सहित रात को रामफल के घर से निकल गई। बृहस्पतिवार सुबह गाय कालोनी की गलियों में इधर-उधर दौड़ती रही। गाय को जो भी व्यक्ति नजर आया उसे उठा कर पटकना शुरू कर दिया। गाय ने वहां पर जमकर उत्पात मचाया। कालोनी के लोगों ने गाय को काबू करने का प्रयास किया। गाय ने कालोनी वासी सुनीता, मंगल, भूवन सिंह व गो रक्षा दल के मोनू नामक युवक सहित चार व्यक्तियों को घायल कर दिया। हिसक हुई गाय के भय से लोगों ने अपने दरवाजे बंद किए रखे।

गाय के पागल होने की सूचना मिलते ही कालोनी के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने अपने स्तर पर गाय को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन गाय काबू नहीं आई। प्रशासन से नहीं मिली कोई मदद

गाय मालिक रामफल, कालोनी निवासी रामेहर, सुनीता, मंगल सिंह व कालोनी वासियों ने बताया कि उन्होंने पागल गाय को काबू करने के लिए पहले नगर परिषद, पशुपालन व उसके बाद उपायुक्त निवास पर फोन कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें प्रशासन से कोई मदद नही मिली। इसके बाद उन्होंने गोरक्षा सेवा दल

को गाय के पागल होने की सूचना दी। सूचना के बाद गौरक्षा दल की टीम के सदस्य गोगी, मोनू, पालू ने मौके पर पहुंची और पागल गाय को काबू किया। इस दौरान गाय ने गो रक्षा दल के एक सदस्य मोनू को टक्कर मारकर घायल भी कर दिया।

---

पागल गाय को गोशाला रखने से कर रही इन्कार

गोरक्षा दल के संजय परमार, मोनू ने बताया कि किसी तरह गाय को काबू कर रस्सों से बांध दिया है, लेकिन इस गाय को गोशाला वाले रखने से इंकार कर रहे है। ऐसे में गाय को रस्सों से बांध कर कालोनी में ही रखा हुआ है। अब इस गाय को कहां लेकर जाए। घायल गाय का उपचार करने नहीं पहुंचे पशुपालन विभाग के डॉक्टर

संजय परमार ने बताया कि जागृति कालोनी में इसी तरह एक अन्य गाय घायल अवस्था में तड़प रही थी। उसके उपचार के लिए स्थानीय नागरिक पशु पालन विभाग व प्रशासन के पास फोन कर उपचार के लिए बुलाते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में गो रक्षा दल को सूचना दी गई तो गो रक्षा दल की टीम ने पहुंच कर गाय का प्राथमिक उपचार किया। वर्जन

नगर परिषद को गाय पकड़ने या फिर पागल पशु पकड़ने के लिए अकसर फोन करते है, लेकिन नप के पास प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है जो ऐसे पशुओं को काबू कर सके। यह काम पशुपालन विभाग का है। उन्हें इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए थी।

-- संजय कुमार, सफाई निरीक्षक नप भिवानी --


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.