Move to Jagran APP

आठ दिन बाद फिर गिरा न्यनूतम तापमान, 4.5 डिग्री पर पहुंचा

जागरण संवाददाता भिवानी पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को ि

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 09:45 AM (IST)
आठ दिन बाद फिर गिरा न्यनूतम तापमान, 4.5 डिग्री पर पहुंचा
आठ दिन बाद फिर गिरा न्यनूतम तापमान, 4.5 डिग्री पर पहुंचा

जागरण संवाददाता, भिवानी : पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हुई है तो खेतों में पाला जमने लगा है। आठ दिन बाद दोबारा से 4.5 डिग्री तक तापमान आने के साथ ही लोग घरों में दुबक गए हैं। दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री तक रहा। वहीं आने वाले दिनों में मौसम विज्ञानियों ने धुंध छाने के साथ शीत लहर चलने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज करने की बात कहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान भी नीचे गया और 20.7 डिग्री तक पहुंच गया। चार डिग्री से कम तापमान 20 दिसंबर को रहा था। उसके बाद से तापमान में उछाल आया था और वह पांच डिग्री से ऊपर चल रहा था। इसी प्रकार अधिकतम तापतान 23 डिग्री तक भी पहुंच गया था। लेकिन पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर आने के साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। साथ ही दिन के समय धूप खिलने के साथ ठंडी हवाएं चलने के कारण अधिकतम तापमान भी नीचे आ गया। गहरा सकती है धुंध

loksabha election banner

मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में धुंध ज्यादा बढ़ सकती है। अभी सुबह के समय धुंध होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसके अलावा दिन में धूप रहती है। लेकिन आने वाले कुछ दिनों तक धुंध रहने से वाहन चालक परेशान हो सकते हैं। तिथि न्यूनतम अधिकतम

28 4.5 20.7

27 5.6 20.8

26 5.6 21.3

25 5.8 21.1

24 5.2 21.8

23 5.5 22.5

22 5.4 23

21 5.3 22

20 4.3 21.3

तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.