Move to Jagran APP

भिवानी में हलकी बूंदाबांदी तो ढिगावा में जमकर बरसे बदरा

दो दिन धूप खिलने के बाद शुक्रवार दोपहर तक भी गर्मी रही। धूप खिली रही। दोपहर बाद भिवानी में हलकी बरसात हुई तो ढिगावा में जमकर बरसात हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 07:17 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 07:17 AM (IST)
भिवानी में हलकी बूंदाबांदी तो ढिगावा में जमकर बरसे बदरा
भिवानी में हलकी बूंदाबांदी तो ढिगावा में जमकर बरसे बदरा

जागरण टीम भिवानी : मौसम लगातार करवट ले रहा है। दो दिन धूप खिलने के बाद शुक्रवार दोपहर तक भी गर्मी रही। धूप खिली रही। दोपहर बाद भिवानी में हलकी बरसात हुई तो ढिगावा में जमकर बरसात हुई। जलभराव की स्थिति बन गई। बरसात होने से उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। ढिगावा के अलावा दूसरे इलाकों में बरसात नहीं हुई। बादल छाए रहे। मौसम सुहाना रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहाना

loksabha election banner

भिवानी में दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बरसात ने मौसम सुहाना कर दिया। एकआध बार सावन की झड़ी लगी लेकिन कुछ देर बाद बूंदाबांदी थम गई। बाजारों में भी इसका असर रहा। यह मौसम किसानों के लिए विशेष अच्छा मौसम बता रहे हैं। फोटो-16

ढिगावा क्षेत्र हुआ पानी पानी

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : वीरवार देर रात और दोपहर को हुई भारी बारिश से क्षेत्र में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। नेशनल हाईवे 709 पानी से लबालब रहा। भारी बारिश से दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा ज्यादातर रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पिछले दिनों और रात के बाद दोपहर को हुई बारिश से किसानों को फायदा हुआ है उनकी कपास, बाजरा, ग्वार और मूंग की फसल लहलहाने लगी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.