किसान, मजूदरों की आवाज बुलंद कर रही हैं किरण चौधरी: रामअवतार
कांग्रेस ब्लाक कोर्डिनेटर रामअवतार खोरड़ा ने कहा कि पूव
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 11:46 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 11:46 AM (IST)
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : कांग्रेस ब्लाक कोर्डिनेटर रामअवतार खोरड़ा ने कहा कि पूर्व मंत्री किरण चौधरी किसान व मजदूर की आवाज को बुलंद कर रही हैं। विधानसभा सत्र में अनेक बार किरण चौधरी ने किसान मजदूर की आवाज उठाकर जनहितैषी होने का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने हमेशा ही छत्तीस बिरादरी के लोगों की मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है। किरण चौधरी अपने शासनकाल में पेयजल व्यवस्था के सुधार के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम किया था। प्रत्येक गांव में पानी पहुंचाने का काम किया था। भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की आवाज को भी समय-समय पर किरण चौधरी ने उठाया है। कोरोना काल में भी किरण चौधरी टीम द्वारा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के लिए निशुल्क दवाई वितरित की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें