Move to Jagran APP

जिले में 52 जगहों पर होगा जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत: यादव

जागरण संवाददाता भिवानी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने दावा किया कि जन-आशीर्वाद या˜

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 12:50 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 06:39 AM (IST)
जिले में 52 जगहों पर होगा जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत: यादव
जिले में 52 जगहों पर होगा जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य स्वागत: यादव

जागरण संवाददाता, भिवानी: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने दावा किया कि जन-आशीर्वाद यात्रा जहां-जहां से गुजर रही है, लोगों द्वारा पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है। इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जनता के सामने प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जा रहा और लोगों से विधानसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद मांगा जा रहा है। यादव शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सांसद धर्मवीर सिंह, विधायक घनश्याम दास सर्राफ, भिवानी जिला में यात्रा के प्रभारी एवं हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन जगदीश चौपड़ा, पार्टी जिलाध्यक्ष नंदराम धानिया और प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

यादव ने कहा कि भाजपा की ही एक ऐसी सरकार है, जो लोगों से चुनाव के दौरान किए वायदों का हिसाब दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से पहले की सरकारों ने प्रदेश में विकास कार्यों में भेदभाव बरता और नौकरियों में भ्रष्टाचार चरम पर रहा है, जबकि मौजूदा प्रदेश सरकार ने पारदर्शिता के आधार पर मेरिट से नौकरी दी हैं। इससे युवाओं में नई उमंग पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों से मिल रहे भारी समर्थन को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 से भी कहीं अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगी। प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं रही है।

--------

75 प्लस नहीं, 90 प्लस सीटें आएंगी:धर्मबीर

सांसद धर्मवीर सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में जैसा माहौल बना हुआ है, उससे तो साफ जाहिर होता है कि 75 प्लस नहीं, बल्कि 90 प्लस सीटें आएंगी। उन्होंने तर्क दिया कि लोकसभा में बेशक हरियाणा में दस सीटें थी, पर सांसद 14 बने। इनमें अलवर, चूरू, गाजियाबाद, सीकर के सांसद शामिल हैं। उसी तरह हरियाणा के साथ-साथ महाराष्ट्र के चुनाव भी होने जा रहे हैं और वर्तमान में प्रदेश में भाजपा के पक्ष में एक तरफा माहौल बना हुआ है। एक सवाल के जवाब में सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार ने पढ़े लिखे युवाओं को डी ग्रुप की नौकरी दे दी। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि मैं खुद उनके साथ कांग्रेस सरकार में रहा हूं और वे दस साल में यह तय नहीं कर पाए कि डी ग्रुप की भर्ती कैसे की जाए। अब भाजपा की सरकार बनते ही यह कार्य कर दिखाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में भी भाजपा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी, संजय शर्मा, सुनील वर्मा नंबरदार, सुभाष तंवर, पारस डालमिया, महावीर प्रसाद डालमिया, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप, बृजपाल तंवर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.