Move to Jagran APP

संगठन के दम पर आने वाली सरकार इनेलो की : उमेद लोहान

तोशाम स्थित पंजाबी धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:13 PM (IST)
संगठन के दम पर आने वाली सरकार इनेलो की : उमेद लोहान
संगठन के दम पर आने वाली सरकार इनेलो की : उमेद लोहान

संवाद सहयोगी, तोशाम : तोशाम स्थित पंजाबी धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन मजबूती और विस्तार के लिए विचार विमर्श किया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान पहुंचे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि संगठन के दम पर आने वाली सरकार इनेलो की होगी और स्व. देवीलाल के सपनों को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई दर चरम सीमा पर है जोकि समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रभावित करती है। गठबंधन सरकार प्रदेश को लूटने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। इनेलो ने किसानों की आवाज को पहले भी बुलंद किया है और आगे भी किसानों कि आवाज को मजबूती से बुलंत करते रहेंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष रवि महमिया व प्रदेश महासचिव सुनील लांबा ने कहा कि सात फरवरी को इनेलो प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला तोशाम में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है,कार्यकर्ता निरंतर पार्टी से जुड़कर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और आने वाला समय इनेलो को होगा। इनेलो सरकार में प्रदेश के हर वर्ग व समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। सात फरवरी को हल्का स्तरीय सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र वर्मा, अनूप बागनवाला, अशोक ढाणीमाहू, धीरा पटौदी, मुकेश मेहतानी, ओमप्रकाश कड़वासरा, संदीप दूहन, जगराम, अमित अलखपुरा, अरुण बुशान, राजेंद्र लोहनी, दिलबाग चेयरमैन, रामसिंह नंबरदार, महावीर, सोमबीर पहलवान, भोली, राहुल स्याना, बिमला सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.