Move to Jagran APP

आसमान से बरसते रहे शोले, दिनभर चली गर्म हवाएं

जागरण संवाददाता चरखी दादरी शनिवार को सुबह से तेज धूप निकलने गर्म हवाएं चलने से दादरी

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 06:46 AM (IST)
आसमान से बरसते रहे शोले, दिनभर चली गर्म हवाएं
आसमान से बरसते रहे शोले, दिनभर चली गर्म हवाएं

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: शनिवार को सुबह से तेज धूप, निकलने, गर्म हवाएं चलने से दादरी जिले में जनजीवन प्रभावित रहा। नगर के सार्वजनिक स्थानों पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया। तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप पहले की तरह बना रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान दादरी जिले में अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तो गर्मी की प्रचंडता के चलते स्थानीय बाजार सूने दिखाई दिए। सुबह, सांय ही आम लोग घरों से बाहर निकले व बाजारों में खरीददारी की।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 48 से 72 घंटों के बीच धूल भरी आंधियां चलने, हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती हैं। हालांकि प्री मानसून की वर्षा शुरू होने में अभी कम से कम दिन का समय शेष है लेकिन इस बीच भी मौसम में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। फिलहाल अभी कुछ ओर दिन गर्मी, उमस, लू चलने का सिलसिला जारी रहने के आसार है। मौसम का असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गर्मी लगने से प्रभावित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को दादरी नगर के बाजारों दूसरी दुकानों की अपेक्षा शीतल पेयजल पदार्थो, कोल्ड ड्रिक्स, मैंगो शेक, मिल्क शेक, गन्ने, फलों के जूस, आइसक्रीम, कुल्फा इत्यादि की दुकानों, स्टालों पर खासी भीड़ दिखाई दी। इस बार एक खास बात यह भी नजर आ रही है कि आम लोग डब्बा बंद जूस का अधिक इस्तेमाल कर रहे है। इसी के साथ नगर के कुछ भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर नकली, घटिया व निम्न स्तर के शीतल पेयजल पदार्थो की बिक्री होने की खबरें मिली है। इस बारे में जांच के लिए सक्षम सरकारी एजेंसियों का रवैया बेहद उदासीन बना दिखाई दे रहा है।

गर्मी से ऐसे करें बचाव - तेज धूप, गर्म हवाओं के बीच आते जाते समय शरीर के सभी अंगों को सूती कपड़ों से ढके रखे।

- शरीर में पानी की कमी भी न होने दे। अधिक से अधिक तरल पदार्थो का इस्तेमाल करें

- शुगर, बीपी इत्यादि की भी जांच करवाते रहना चाहिए। विशेषकर छोटे बच्चों, बुजुर्गो का विशेष ख्याल रखें। बाक्स :

पेयजल संकट गहराया

वैसे तो गर्मियों में स्वाभाविक रूप से पानी की जरूरत बढ़ जाती है लेकिन इस बार स्थिति काफी गंभीर दिखाई दे रही है। विशेषकर दादरी नगर की दो दर्जन अंदरूनी व बाहरी कालोनियों में पेयजल के लिए लोग दिन भर मशक्कत करते नजर आ रहे है। नगर के बाहर की श्रमिक बस्तियों की महिलाएं तो दिन भर आसपास व दूर दराज से पानी ढोती देखी जा सकती है। नगर की अंदरूनी भागों की कुछ घनी आबादी वाली बस्तियों के लोगों ने बताया कि उनके यहां दो दो, तीन-तीन दिनों में केवल एक बार पानी की सप्लाई आती है। वह भी काफी कम समय के लिए व अपर्याप्त होती है। पिछले दस दिनों में दादरी जिले का तापमान

दिनांक वार अधिकतम न्यूनतम

01.06.19 शनिवार 45 30

31.05.19 शुक्रवार 45 31

30.05.19 बृहस्पतिवार 45 30

29.05.19 बुधवार 44 30

28.05.19 मंगलवार 43 28

27.05.19 सोमवार 42 28

26.05.19 रविवार 40 26

25.05.19 शनिवार 38 27

24.05.19 शुक्रवार 37 26

23.05.19 बृहस्पतिवार 35 26

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.