Move to Jagran APP

पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत की प्रार्थना के साथ किया हवन-यज्ञ

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा की जीत की प्रार्थना के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह द्वारा रविवार को हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 12:12 AM (IST)
पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत की प्रार्थना के साथ किया हवन-यज्ञ
पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत की प्रार्थना के साथ किया हवन-यज्ञ

जागरण संवाददाता, भिवानी :

loksabha election banner

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा की जीत की प्रार्थना के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह द्वारा रविवार को हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन-यज्ञ की शुरूआत महंत वेदनाथ महाराज एवं महंत केशवनाथ महाराज ने आहुति डालकर की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बीर सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह ने कहा कि हवन-यज्ञ को वैज्ञानिक व आध्यात्मिक दोनों तौर पर श्रेष्ठ बताया गया है। हवन-यज्ञ का महत्व जहां प्रदूषित वातावरण को साफ करने के लिए माना जाता है तो वही हिन्दू धर्म के अनुसार किसी नेक कार्य को पूरा करने की इच्छा के साथ भी हवन किया जाता रहा है। इसीलिए उन्होंने पांच राज्यों में होने वाली चुनाव में भाजपा की जीत की प्रार्थना के साथ हवन किया है। विक्रम सिंह ने कहा कि आज भाजपा देश की सबसे लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तरक्की के नए आयाम छू रहा है। इस मौके पर स्वाधीनता संग्राम में नया जोश भरने वाले अमर सेनानी करोड़ों युवाओं की प्रेरणा, भारत माता के वीर सपूत सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश चौहान, शकुंतला प्रधान, ओमपाल सिंह, धर्मपाल देवसर, एडवोकेट बृजपाल सिंह, तेजवीर सिंह बापोड़ा, धर्मवीर परमार रामफल वर्मा, एडवोकेट विशालजीत, एडवोकेट बृजपाल सिंह परमार, विरेंद्र राठौड़, चंद्रशेखर, एडवोकेट देवेंद्र, एडवोकेट हनुमंत, मनोज ढाणा, मनोज देवसर, रेखा, किरण, उषा, आदि मौजूद थे। पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा की होगी हार : पूर्व सीपीएस

संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा: पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को करारी हार मिलेगी ओर कांग्रेस इन पांच राज्यों में सरकार बनाएंगी। फौजी रविवार को बवानीखेड़ा के गांव प्रेमनगर,धनाना, मुंढाल, तालु, पुर, बलियाली गांवों का दौरा कर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

राम किशन फौजी ने कहा कि जजपा व भाजपा की गलत नीतियों की वजह से हर वर्ग दुखी है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। फौजी ने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से ही व्यापारी वर्ग दुखी है। प्रदेश में जंगल राज कायम है। व्यापारियों की सुरक्षा नहीं है, आए दिन लूट, डकैती आम हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद बीज नही मिल रही है। किसानों को खाद के लिए लाइनों में लगना पड़ता है जबकि उनकी सरकार के समय में किसानों को खूब फायदा होता था। आज किसान दुखी है। भाजपा व जजपा की सरकार ने जनता को परेशान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। इन राज्यों में भाजपा को करारी हार मिलेगी व कांग्रेस सरकार बनाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.