हरियाणा शारीरिक शिक्षकों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
हरियाणा शारीरिक शिक्षकों द्वारा अपनी बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
जागरण संवाददाता, भिवानी: हरियाणा शारीरिक शिक्षकों द्वारा अपनी बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों का नेतृत्व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के नेता मदन लाल सरोहा ने की। आज के क्रमिक अनशन पर प्रमोद पीटीआइ, संतलाल, सुमित्रा पीटीआइ, राजबाला आदि बैठे।
यहां लघु सचिवालय के बाहर चल रहे क्रमिक अनशकारियों को सम्बोधित करते हुए हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के संरक्षक राजेश ढाण्डा, राजपाल तंवर, विरेंद्र घनघस, विनोद पिकू, सोमदत्त शर्मा ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने शारीरिकों शिक्षकों का उत्पीड़न किया हुआ है। वे लगातार आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। अगर समय रहते हुए उन्होंने 1983 शारीरिक शिक्षकों को बहाल नहीं किया तो वे सभी के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
आंदोलनकारियों के धरने को नकीपुर सरपंच विरेंद्र, ग्राम पंचायत खरकड़ी, ग्राम पंचायत डाडम, ग्राम पंचायत बढ़ेडी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ लेखराज, आनंद लेक्चरर, सुखबीर सिंह डाला, जितेंद्र ड्राईंग अध्यापक, जोगेंद्र सिंह, आनंद कुमार, महेंद्र कुमार शास्त्री, राजेश ढाण्डा डीपीई, रमेश कुमार, विक्रम हिदी अध्यापक ने समर्थन दिया।