Move to Jagran APP

हरियाणा केसरी बाली शर्मा को मिला सर्वश्रेषठ रागनी गायक का राष्ट्रीय सम्मान

जागरण संवाददाता भिवानी भिवानी से गांव धारेडू के बाली शर्मा ने एक बार फिर लोक गायन में

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 07:04 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:33 AM (IST)
हरियाणा केसरी बाली शर्मा को मिला सर्वश्रेषठ रागनी गायक का राष्ट्रीय सम्मान
हरियाणा केसरी बाली शर्मा को मिला सर्वश्रेषठ रागनी गायक का राष्ट्रीय सम्मान

जागरण संवाददाता, भिवानी :

loksabha election banner

भिवानी से गांव धारेडू के बाली शर्मा ने एक बार फिर लोक गायन में हरियाणा का नाम देश भर में रोशन किया है। इलाहाबाद उत्तर प्रदेश में देश भर के सात राज्यों से जुटे 26 महिला और पुरुष कलाकारों में बाली शर्मा को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया। लोकविद सम्मान समारोह में केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि, इलाहाबाद की महापौर अभिलाषा गुप्ता और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने देश के नामी कलाकारों को सम्मानित किया।

उत्तरप्रदेश से गायन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड लेकर लौटे बाली शर्मा ने बताया कि हरियाणा की संस्कृति को देश भर में पहुंचाना उनके मिशन का हिस्सा है। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत रहते हैं। यह सम्मान हरियाणा प्रदेश और यहां की संस्कृति को देश भर में नई पहचान देगा। नए कलाकारों के लिए यह प्रेरणा है। इस तरह के सम्मान कलाकारों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

सम्मान समारोह में इन प्रदेशों के 26 कलाकारों ने लिया भाग पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लोक संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्यों के लोक कलाकारों का यह सम्मान समारोह इलाहाबाद (प्रयागराज) में हुआ। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उतराखंड, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के 26 कलाकारों ने भाग लिया। रागिनी गायन में बाली शर्मा के अलावा हरियाणा से बीनवादक हवासिंह पलवल, नगाड़ा वादक सुभाष रोहतक, नृत्य में चंडीगढ़ की लीलारानी सैनी को इन क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड से सम्मानित किया गया। युवा हमारी संस्कृति जीवंत बनाने को आगे आएं हरियाणा की संस्कृति अपने आप में बेमिशाल है। हरियाणा हर क्षेत्र में देश भर में खास पहचान रखता है। हमारी संस्कृति भी देश भर में अमिट छाप छोड़ रही है। अब तो बालीवुड तक हमारी संस्कृति को अपना रहा है। युवा कलाकार अपनी संस्कृति से जुड़ कर गायन के क्षेत्र में अपना कॅरियर भी बना सकते हैं। इसलिए इस क्षेत्र में उतरने से एक साथ दो काम होंगे हमारी संस्कृति देश भर के लोगों के दिलों में उतरेगी और यह रोजगार का जरिया भी बनेगी।

- बाली शर्मा, हरियाणा केसरी

रागनी गायक भिवानी धारेडू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.