पिता ने बेटे पर लगाया मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
गांव मानेहरू निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर गाली-गलौज करने और डंडों से पिटने का लगाया आरोप। पुलिस ने दर्ज किया केस।
जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव मानेहरू निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर गाली-गलौज करने और डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपित बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मानेहरू निवासी राजेंद्र ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह मकान के आगे बने चबूतरे पर चारपाई डालकर सो रहा था। बेटे ओमबीर ने उसे कहा कि दरवाजा खोलो, उसे कहीं जाना है। मैंने उसे कहा कि अब कहीं नही जाना है। ओमबीर ने गेट पर आकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसे कहा कि आइंदा मुझे रोका तो जान से मार दूंगा। घायल को उपचार के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।