Move to Jagran APP

कितलाना टोल पर किसानों ने मनाया हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस

कितलाना टोल पर किसानों ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस मनाया। श्

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 06:28 PM (IST)
कितलाना टोल पर किसानों ने मनाया हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस
कितलाना टोल पर किसानों ने मनाया हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस

जागरण संवाददाता, भिवानी : कितलाना टोल पर किसानों ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस मनाया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आजादी की लड़ाई में हरियाणा के जांबाजों ने अहम भूमिका निभाई और उन्हीं की बदौलत स्वतंत्रता की लौ जली। वीरवार को कितलाना टोल धरने को दादरी से निर्दलीय विधायक और सांगवान खाप के प्रधान सोमबीर सांगवान संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के तप, त्याग, संघर्ष व बलिदान की वजह से आज हम आजादी की फिजा में सांस ले रहे हैं। इसलिए हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उन महान वीरों की कुर्बानियों को सदैव याद रखें। सर्व कर्मचारी संघ के मास्टर वजीर सिंह ने कहा कि शहीदों की गौरवगाथाएं हमें अपनी समृद्ध विरासत की सदैव याद दिलाएंगी। उनकी कुर्बानी सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत का काम करेंगी। देश के उन शूरवीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश की माटी का कर्ज अदा किया। ऐसे वीरों को सम्मान देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज व देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज तीन काले कानूनों के खिलाफ देश के किसान- मजदूर आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहे हैं और निश्चित तौर पर जीत हासिल करके रहेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर धरने के 273वें दिन सांगवान खाप के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई, श्योराण खाप से जगदीश हुई, फौगाट खाप से अत्तर सिंह समसपुर, चौगामा खाप के मीरसिंह नीमड़ीवाली, किसान सभा के रामावतार बलियाली, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के राजकुमार दलाल, फुला देवी, संतरा, कृष्ण, रतन्नी देवी डोहकी, सुभाष यादव ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े मास्टर सुखदर्शन, सुभाष शर्मा, सूरजभान जटासरा, लोकेश, यादवीरेन्द्र शर्मा, सुशील, ओमप्रकाश शेखावत, दिलबाग जांगड़ा, राजकुमार घिकाड़ा, कृष्ण भागवी, विजय, दलबीर डोहकी, कमलेश, सुभाष फौजी, वीरेन्द्र, सुरेंद्र इत्यादि ने किसान धरने को समर्थन देते हुए कहा कि जब तक तीनों काले कानून रद्द नहीं होते हम सब एकजुटता से लड़ाई लड़ते रहेंगे और 27 सितंबर को ऐतिहासिक भारत बंद होगा। धरने का मंच संचालन सुखदेव पालवास ने की।

इस दौरान मास्टर ताराचंद चरखी, सूरजभान सांगवान, राजू मान, सुरेंद्र कुब्जानगर, रामसिंह तिवाला, रणधीर घिकाड़ा, रणधीर कुंगड़, कमलेश भैरवी, सूबेदार सत्यवीर इत्यादि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.