Move to Jagran APP

पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के घर लगे पौधे दे रहे सांसो को संबल

पूर्व सांसद जंगबीर सिंह का पर्यावरण संरक्षण प्रेम देखते ही बनता है। उन्होंने अपने घर में 150 से ज्यादा फल और फूलदार पेड़ पौधे लगाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 06:07 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 06:07 AM (IST)
पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के घर लगे पौधे दे रहे सांसो को संबल
पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के घर लगे पौधे दे रहे सांसो को संबल

सुरेश मेहरा, भिवानी: पूर्व सांसद जंगबीर सिंह का पर्यावरण संरक्षण प्रेम देखते ही बनता है। उन्होंने अपने घर में 150 से ज्यादा फल और फूलदार पेड़ पौधे लगाए हैं। वह खुद पौधों की देखभाल करते हैं और यहीं पर अपने घर के पार्क में सैर करते हैं और नियमित योग भी करते हैं। पौधों की देखरेख भी करते हैं। पौधों के प्रति उनकी आत्मीयता देखते ही बनती है। उनका एक ही संदेश है कि पौधे कभी धोखा नहीं देते। इसलिए जीवन भर उनके साथ रिश्ता निभाइये वे आपके साथ ही आनेवाली पीढि़यों को भी साथ देंगे।

loksabha election banner

राजनीति से विश्राम लेने के बाद पौधों से बढ़ा प्रेम

पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह बताते हैं कि किसान परिवार से सम्बंध होने के चलते पेड़ पौधों से लगाव तो बचपन से ही था। यह जुनून में बदला सार्वजनिक व राजनैतिक जीवन से उपरामता के बाद। पौधों को आप जितना प्यार दोगे वे बदले में आपको दस गुना देंगे। वे आपसे बाते भी करते हैं और अपना सुख-दुख भी सांझा करते हैं। उनके पास जामुन का भरा पूरा पेड़ था लेकिन आंधी से गिर गया। जिसका उन्हें बहुत दुख हुआ।

अपनी संतान धोखा दे सकती हैं पर पेड़-पौधे नहीं

चौधरी जंगबीर सिंह कहते हैं कि अपनी खुद की संतान हमें धोखा दे सकती है, लेकिन अपने हाथों से लगाए हुए पौधे कभी धोखा नहीं देंगे। चंद वर्षो की देखभाल करने के बाद यह पौधे जब पेड़ बन जाते हैं तो पीढि़यों को फल व छाया देते हैं। आज लोग अपने भौतिक सुख एवं अल्प लाभ के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं, जिसके भयावह परिणाम हम सबको देखने को मिल रहे हैं। इस महामारी ने मनुष्य को एक सबक के रूप में संदेश दिया है कि प्रकृति से खिलवाड़ किया तो ठीक नहीं होगा इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाए और जीवन को सुरक्षित बनाएं।

खुद करते हैं पौधों की देखभाल

पूर्व सांसद जंगबीर सिंह ने अपने घर में150 से ज्यादा पौधे लगा रखे हैं। जिनमें फूलों, फलों के अलावा छायादार पेड़ शामिल हैं। पूर्व सांसद अपने हाथों से बागवानी करते हैं। अब तो इतना लगाव हो गया कि यदि एक दिन भी इनके बिना गुजर जाता है तो बड़ी उदासी छा जाती है।

इनकी बगिया में फल फूल छाया और औषधि का अनोखा मिश्रण है। आम, बेर, निम्बू, किन्नू, आड़ू फलदार पेड़ों के अलावा धनिया, मैथी, मिर्च, टमाटर, हल्दी, भिडी, बैगन आदि सब्जियां भी उगा रखी हैं। समाज के लिए बिछु बटी, गिलोय, पथरी में काम आने वाली पठरचिटा, तुलसी, आदि औषधीय पौधे भी पूर्व सांसद जंगबीर सिंह की बगिया को महका रहे हैं। पूर्व सांसद ने दैनिक जागरण की मुहिम अनमोल है ऑक्सीजन की सराहना की और कहा इससे लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेम जगेगा और लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। यही आज समय की मांग भी है। महामारी के दौर ने तो हर इंसान को ऑक्सीजन का महत्व समझा दिया है और अब लोग हरियाली बढ़ाने के प्रति सजग भी होने लगे हैं। खेतों की बात तो छोड़िए अपने घरों में भी पौधे लगाने लगे हैं यह एक अच्छी शुरुआत है जिसके परिणाम भी अच्छे आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.