Move to Jagran APP

शहर में आठ वर्ष में बढ़ी आठ हजार संपत्तियां

लगातार बढ़ रही जनसंख्या के साथ ही दादरी शहर में भवनों की संख्या

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 08:25 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 08:25 AM (IST)
शहर में आठ वर्ष में बढ़ी आठ हजार संपत्तियां
शहर में आठ वर्ष में बढ़ी आठ हजार संपत्तियां

सचिन गुप्ता, चरखी दादरी : लगातार बढ़ रही जनसंख्या के साथ ही दादरी शहर में भवनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले आठ वर्षों के दौरान दादरी के विभिन्न वार्डों में करीब आठ हजार प्रापर्टी बढ़ गई हैं। दादरी नगर परिषद द्वारा हाल ही में करवाए गए प्रापर्टी सर्वे के बाद ये तथ्य सामने आए हैं। वर्ष 2012-13 में हुए सर्वे के अनुसार दादरी शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 21 हजार संपत्तियां थी। जबकि वर्ष 2021 में संपन्न हुए सर्वे में संपत्तियों की यह संख्या बढ़कर 28963 तक पहुंच गई हैं। शहर में प्रापर्टी की संख्या बढ़ने से नगर परिषद को प्रापर्टी टैक्स के रूप में मिलने वाली आमदनी में इजाफा जरुर होगा। लेकिन नगर परिषद का दायरा न बढ़ने के कारण शहर में अवैध कालोनियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मौजूदा वैध कालोनियों में जगह न होने के कारण लोगों को मजबूरन शहर के बाहरी क्षेत्रों में स्थित अवैध कालोनियों में भवन बनाने पड़ रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा अवैध कालोनियों पर की जा रही कार्रवाई के कारण लोगों की चिताएं भी बढ़ रही हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि दादरी शहर में वर्ष 2019 में ग्लोबल पोजिशनिग सिस्टम, जीपीएस मैपिग की सहायता से प्रापर्टी सर्वे का कार्य शुरू किया गया था। नप द्वारा हायर की गई एजेंसी द्वारा हाल ही में प्रापर्टी सर्वे का कार्य पूरा कर ब्योरा वेबसाइट पर अपलोड किया था। इस सर्वे के अनुसार दादरी शहर में 28 हजार 963 संपत्तियों की पहचान की गई है। सर्वे के अनुसार शहर में संपत्तियों का विवरण

हाल ही में संपन्न हुए प्रापर्टी सर्वे में दादरी शहर के विभिन्न वार्डों में 28 हजार 963 संपत्तियों की पहचान हुई हैं। इनमें 13 हजार आवासीय तथा 2900 कामर्शियल प्रापर्टी हैं। इनके अलावा दादरी शहर में 90 औद्योगिक, 150 इंस्टीट्यूट, दो हजार कृषि संबंधित संपत्ति हैं। साथ ही शहर में 8200 ऐसे भूखंड हैं, जिन्हें किसी भी काम में नहीं लिया जा रहा है। दादरी शहर में करीब 1800 संपत्ति मिक्स की श्रेणी में तथा 700 संपत्तियां विशेष श्रेणी में हैं।

नप की आय में होगा इजाफा

उल्लेखनीय है कि शहर में विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी नगर परिषद की होती है। वहीं नप की आमदनी का मुख्य स्त्रोत प्रापर्टी टैक्स व अन्य टैक्स हैं। हाल ही में हुए सर्वे के बाद शहर में बढ़ी करीब आठ हजार संपत्तियों से नगर परिषद की आय में भी काफी वृद्धि होगी। जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि शहर में विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे। 450 लोगों ने दर्ज करवाई आपत्ति

नगर परिषद द्वारा हाल ही में करवाए गए प्रापर्टी सर्वे के संबंध में गत पांच अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करवाने का समय दिया गया था। जिसके तहत 328 लोगों द्वारा ऑफलाइन माध्यम से तथा करीब 120 लोगों द्वारा आनलाइन माध्यम से आपत्तियां दर्ज करवाई गई। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा इन आपत्तियों के साथ जमा करवाए गए रिकार्ड का अवलोकन किया जा रहा है। करीब 8 हजार संपत्तियां बढ़ी : सचिव

दादरी नगर परिषद सचिव प्रशांत पराशर ने बताया कि पहले दादरी शहर में संपत्तियों की संख्या करीब 21 हजार थी। वहीं अब हुए सर्वे में शहर में 28963 संपत्तियों को यूनिक आइडी दी गई है। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद प्राप्त हुई संपत्तियों के ब्योरे से संबंधित आपत्तियों पर विचार किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.