Move to Jagran APP

बोर्ड प्रशासन कर्मचारियों के साथ कर रहा सौतेला व्यवहार

जागरण संवाददाता, भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी अधिकारी तालमेल कमेटी का आं

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 03:01 AM (IST)
बोर्ड प्रशासन कर्मचारियों के साथ कर रहा सौतेला व्यवहार
बोर्ड प्रशासन कर्मचारियों के साथ कर रहा सौतेला व्यवहार

जागरण संवाददाता, भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी अधिकारी तालमेल कमेटी का आंदोलन 8वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार के आंदोलन की अध्यक्षता प्रधान खुशीराम रंगा ने की तथा मंच संचालन महासचिव अमरजीत यादव ने किया। वरिष्ठ कर्मचारी नेता ऋषिराम शर्मा ने कहा कि सभी विभागों में सातवां वेतन आयोग लागू हो चुका है, जबकि बोर्ड कर्मचारियों अधिकारियों को सातवें वेतन का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड प्रशासन कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, उचित नहीं है। यह आंदोलन बोर्ड कर्मचारियों का न रहकर हरियाणा प्रदेश स्तर पर फैलता है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी हरियाणा सरकार व बोर्ड प्रशासन की होगी। कर्मचारी नेता ओमबीर ¨सह नेहरा (कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव) ने कहा कि वर्तमान बोर्ड प्रशासन शिक्षा के ढांचे को ध्वस्त कर रहा है। अपनी स्वगठित टीमें स्कूलों में भेजकर बोर्ड द्वारा छपवाई गई पुस्तकें न लगवाकर एनसीईआरटी की पुस्तकों को लगवाने पर जोर दिलवा रहा है, जिससे बोर्ड की पुस्तकें नहीं बिक पा रही और बोर्ड को गलत नीतियों के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

loksabha election banner

महेश हुडा ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि वर्तमान प्रशासन भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। चाहे वह सामान की खरीद- फरोख्त का मामला हो चाहे मकानों की बंदरबांट का हो। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के कुछ चापलूस लोग भ्रष्टाचार में शामिल हैं, उन पर रोक लगाई जानी आवश्यक है। प्रशासन को भ्रमित करके कुछ अधिकारी गलत नीतियां व मनमाने फैसले करवा रहे हैं, उन पर रोक लगाई जानी आवश्यक है। खुशीराम रंगा ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि कहा कि यदि बोर्ड कर्मचारियों को सातवें वेतनआयोग का लाभ सिविल सचिवालय के अनुरूप नहीं दिया गया तो बोर्ड कर्मचारी अधिकारी कार्यालय को ताला लगाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। महासचिव अमरजीत यादव ने कहा कि कुछ अधिकारी बोर्ड अध्यक्ष व सचिव के नजदीकी होने की धौंस दिखाकर बोर्ड कर्मचारियों को भयभीत करना चाहते हैं, संगठन ऐसे अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देना चाहते हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में रहें। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी से लिपिक के पद पर पदोन्नत कर्मचारियों को सरकार के नियमों अनुसार टेस्ट में छूट दी जाए। बोर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ दुर्भावना से की गई कार्यवाही व चार्जशीट का तुरन्त निपटान किया जाए। इस मौके पर महासचिव दुलीचन्द यादव, प्रधान विरेन्द्र बाल्याण, सुखबीर यादव, अनिल रोहिल्ला, जितेन्द्र ¨सह ,सुखजिन्द्र ¨सह , सुभाषचन्द्र कौशिक, चन्द्रेश कुमार,, सत्यवीर स्वामी, नेपाल ¨सह तंवर ,सुरेश बाल्याण, रामकरण, राजेश बागनवाला, संतोष, अनिता दहिया, गणेश सैनी, राजेश यादव, दलबीर ¨सह, मनोज शर्मा, कुलवेन्द्र ¨सह, इत्यादि ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.