डुडीवाला की गोशाला में सवामणी लगाई ग्रामीणों ने
चरखी दादरी सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में गांव रामपुरा डुडीवाला स्थित गोपाल गोशाला परिसर में ग्रामीणों द्वारा सवामणी लगाई गई। इस दौरान पूर्व पार्षद व प्रदेश सचिव जयहिद मंच सुमित शर्मा डुडीवाला की अगुवाई में गायों को सवामनी के रूप में दलिया व अन्य भोज्य पदार्थ अर्पित किए गए।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :
सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में गांव रामपुरा डुडीवाला स्थित गोपाल गोशाला परिसर में ग्रामीणों द्वारा सवामणी लगाई गई। इस दौरान पूर्व पार्षद व प्रदेश सचिव जयहिद मंच सुमित शर्मा डुडीवाला की अगुवाई में गायों को सवामनी के रूप में दलिया व अन्य भोज्य पदार्थ अर्पित किए गए। इस दौरान बाबा गोवर्धन दास महाराज का सानिध्य रहा। उन्होंने बताया कि गाय साक्षात स्नेह की प्रतिमूर्ति है। यह पवित्र पशु न सिर्फ आस्था का सबसे बडा प्रतीक है साथ में इसके साथ स्नेह का रिश्ता हो जाने पर यह कभी उसे नहीं भूलता। इस दौरान उन्होंने सभी ग्रामीणों को साक्षात इसका उदाहरण देते हुए अनेक गायों को उनके नामों कपिला, गौरी, कामधेनू, धोली, संगम, यमुना आदि नामों से पुकारा तो सभी गाय उनके निकट खिची चली आई। उन्होंने सभी ग्रामीणों के समक्ष गाय के स्नेह को प्रदर्शित करने हेतु सीधा उनके थनों से दुग्धपान कर भी दिखाया। पूर्व पार्षद व प्रदेश सचिव जयहिद मंच सुमित शर्मा डुडीवाला ने सभी से आहवान किया कि सभी गाय व गो वंश संरक्षण के लिए आगे आकर अपना कर्तव्य निभाए। इस दौरान ईश्वर, विरेंद्र शर्मा, राजा, चंद्र, बिमला, बिदू देवी, कीर्ति, भावना, गौरव जतिन इत्यादि मौजूद रहे।
पंचनंद चौक पर गायों के लिए सवामणी लगाई
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी के पंचनंद चौक पर सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में पंचनंद गो सेवा केंद पर लख्मीचंद बत्रा की अध्यक्षता में स्व. कैलाश देवी की स्मृति में गायों के लिए सवामणी लगाकर गोमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसमें रेखा सुनीता का विशेष योगदान रहा। संध्या बेला में कृष्णा मदन सांपला की अध्यक्षता में सवामणी गायों में वितरित की गई तथा पंचनद सेवा केंद्र के अतिरिक्त रामबाग में भी हरे चारे की सेवा प्रदान की गई। आज की सेवा में डा. बीएन वर्मा, वासदेव आनन्द, राम दयाल पाहवा, नन्द लाल ठुकराल, डा. चन्द्र प्रकाश चावला, देवराज शर्मा बीएससी, प्रवीण बिन्दल, दिनेश वशिष्ठ, देसराज चराया, ब्रह्मानन्द धनखड़, राजेश आर्य, अस्मिता, पीयूष, आयुषी, सुनीति ने विशेष योगदान दिया। पंचनंद चौक पर समय-समय पर दादरी निवासियों का पूरा योगदान मिलता रहता है। इस अवसर पर श्याम सुन्दर चाबा, बजरंग सिगला, श्याम अरोड़ा, अर्जुन, ललित, संजय शर्मा, सुमित, सुरेन्द्र चराया, अशोक गाबा, पुरुषोतम पाहवा, रमेश मुंजाल, ज्ञान सचदेवा, मुकेश गुप्ता, नरेश दुआ, देसराज चराया, विजेंद्र गोयल, गणेश गुप्ता, विपुल गोयल, अनिल शर्मा, मनीष मरहठा, सरोज शर्मा, सुदेश शर्मा, धर्मवीर अनेजा इत्यादि मौजूद रहे।