Move to Jagran APP

नशामुक्त हरियाणा की साइकिल यात्रा कल पहुंचेगी भिवानी: अजय गुप्ता

जागरण संवाददाता भिवानी नशा मुक्त हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से एक साइकिल यात्रा क

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:12 AM (IST)
नशामुक्त हरियाणा की साइकिल यात्रा कल पहुंचेगी भिवानी: अजय गुप्ता
नशामुक्त हरियाणा की साइकिल यात्रा कल पहुंचेगी भिवानी: अजय गुप्ता

जागरण संवाददाता, भिवानी : नशा मुक्त हरियाणा के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से एक साइकिल यात्रा को रवाना किया गया है। 16 फरवरी को गुरुग्राम से शुरू होकर यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में अलख जगाने का काम करेगी। देशी रॉक स्टार एमडी के नेतृत्व में निकाली जा रही यह साइकिल यात्रा पूरी तरह से नशा मुक्त हरियाणा को लेकर समर्पित होगी।

loksabha election banner

इस यात्रा का संयोजन समाजसेवी बेटी जैकलीन जिदल कर रही हैं। यह जानकारी देते हुए बीडी गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि 16 फरवरी से शुरू होकर पहले फरीदाबाद व यह साइकिल यात्रा 17 फरवरी को पलवल 18 फरवरी को रेवाडी तथा 19 फरवरी को चरखी दादरी व इसके बाद भिवानी पहुंचेगी। इसी तरह यह यात्रा 20 फरवरी को हिसार, 21 को सिरसा, 22 को अग्रोहा, 23 रोहतक, 24 बहादुरगढ, 25 को पानीपत, 26 को कैथल, 27 को कुरूक्षेत्र, 28 को यमुनानगर, 29 को अंबाला, एक मार्च को पंचकूला, व चंडीगढ़ में समाप्त होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.