श्रीकृष्णा गोशाला के वार्षिकोत्सव में कलाकारों ने रागनियो से बांधा समां
जागरण संवाददाता भिवानी श्रीकृष्णा गोशाला के वार्षिकोत्सव में कलाकारों ने रागनियों से सम
जागरण संवाददाता, भिवानी :
श्रीकृष्णा गोशाला के वार्षिकोत्सव में कलाकारों ने रागनियों से समां बांध दिया। इस दौरान गोमाता के महत्व को हमारी संस्कृति का संवाहक बताया गया। कलाकारों ने हरियाणवी संस्कृति और गोमाता का महत्व अपनी रागनियों में समझाया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ महंत चरणदास ने किया। उन्होंने गोवंश की सेवा के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष गोरक्षा सेवा दल के अध्यक्ष संजय परमार ने की। सानिध्य महंत चरणदास का रहा। कवि मा. जयप्रकाश घुसकानी को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिन जैन, सैनी समाज के प्रधान ओमप्रकाश सैनी मौजूद रहे।
मुख्य कलाकारों में अश्वनी शर्मा पालुवासिया, शीला साहू और सजना रही। अपनी रागनियों ने रागनी गायक अश्वनी शर्मा और शीला साहू ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी रागनियों में गो सेवा और समाज सेवा का संदेश दिया। साथ यह भी समझाया कि हर घर में गाय पालना जरूरी है। गाय जिस घर में होती है उस घर में बीमारी तक नहीं आती। इस दौरान लोगों में खूब उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में गोशाला संचालक चेतन सिंह वैद्य के अलावा नवीन सैनी का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा।