रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल हुए महंगे, मध्यवर्ग की टूटी कमर : फरटिया
संवाद सूत्र ढिगावा मंडी कोरोना के चलते आर्थिक मंदी से आम लोग पहले ही परेशान हैं। अब लगा
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 07:06 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 07:06 AM (IST)
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : कोरोना के चलते आर्थिक मंदी से आम लोग पहले ही परेशान हैं। अब लगातार कई दिनों से पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दाम बढ़ने से आम आदमी हो या किसान अथवा उद्यमी हर वर्ग खासा परेशान है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस से ऐसा कोई वर्ग नहीं जो जुड़ा न हो। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला प्रमुख राजबीर फरटिया ने सोमवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते आम आदमी आर्थिक रूप से काफी परेशान है। अब रही सही कसर महंगाई ने पूरी कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें