दोपहर में चली लू ने किया परेशान, तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा
संवाद सूत्र ढिगावा मंडी तपती दोपहर के बीच अब लू भी अपना प्रभाव दिखाने लगी है। शुक्रवार को
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : तपती दोपहर के बीच अब लू भी अपना प्रभाव दिखाने लगी है। शुक्रवार को लू के चलते तापमान बढ़कर 43 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप की तपिश दोपहर में चली गर्म हवाओं ने लोगों के जहां पसीने छूटा दिए, वहीं सड़कें भी तपने लगी है। अब तक गर्म हवाओं का असर कम रहा था, लेकिन दोपहर में गर्म हवाओं के चलते मुख्य बाजारों में सड़कें सूनी नजर आई। गर्मी धूप से बचने के लिए लोग अनेक तरह से जतन कर रहे है। पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बीच आगामी दिनों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना बनी हुई है।
डाक्टर मोनिका धुआं का कहना है कि गर्मी शुरू हो गई हैं। ऐसे में हमें अपना ख्याल रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे हम बीमारियों बच सकें। गर्मी में बीमारी से बचने के लिए इन बातों पर दें ध्यान।
1. गर्मी में काम करते समय पानी या पेय पदार्थो का सेवन करते रहें।
2. चौबीस घंटे में तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए ।
3. घर से निकलते समय व व्यायाम करने से पहले व बाद में पानी पीएं।
4. हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
5. खाने में साफ-सफाई का ख्याल रखें।
6. तला-भुना भोजन, मसालों आदि का सेवन कम करें।
7. सलाद, फलों व हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाएं।