जयवीर मान निर्विरोध बने हसला ब्लॉक लोहारू प्रधान
संवाद सूत्र ढिगावा मंडी हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के रविवार को भिवानी में
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के रविवार को भिवानी में संपन्न हुए सांगठनिक चुनावों में जयवीर मान को लोहारू ब्लॉक हसला प्रधान के रूप में निर्विरोध चुना गया। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के रूप में प्रदेश भर में पिछले दशकों से संघर्षरत रहे इस संगठन के हर 3 वर्ष में चुनाव करवाए जाते हैं जिनमें ब्लॉक और जिला स्तर के अलावा प्रदेश कार्यकारिणी का भी चुनाव होता है। इसी कड़ी में जिला भिवानी के विभिन्न 7 ब्लॉकों और जिला संगठन का चुनाव संपन्न हुआ था। इस अवसर पर निवर्तमान ब्लॉक प्रधान महेंद्र सिंह मान, श्यामसुंदर सांगवान, सतीश श्यौराण, जगदीश श्यौराण, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र फोगाट, नरेश खरडिया, सोमवीर सांगवान, मुकेश खरखड़ी, भरत सिंह ढिगावा, प्रदुमन लोहारू, राजेश नकीपुर, सतीश शर्मा, जयवीर भरकेसिया, सतपाल खरकड़ी, डॉक्टर कुलदीप, विनोद मेहरिया, अजेंद्र शर्मा और सुरेंद्र मेहरा समेत सैकड़ों की संख्या में प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया।