दयानंद कालोनी में फैला सीवर का दूषित पानी, बढ़ रहा जनाक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
फोटो 28 सीडीआर 34 35 36 37 38 जेपीजी में है। जागरण संवाददाता चरखी दादरी दादरी श्

फोटो : 28 सीडीआर 34, 35, 36, 37, 38 जेपीजी में है।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी शहर में जगह-जगह सीवरेज लाइन ब्लाकेज व मेनहोल ओवरफ्लो होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दादरी के वार्ड चार स्थित दयानंद कालोनीवासियों को भी इन दिनों सीवरेज ओवरफ्लो के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दयानंद कालोनी में पिछले काफी समय से सीवरेज ओवरफ्लो होने से दूषित पानी सड़क पर जमा रहता है। समस्या से क्षुब्ध कालोनी वासियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया है। कालोनी निवासियों ने बताया कि वे पिछले करीब एक साल से इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन पिछले एक महीने से हालात और अधिक खराब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन विभाग का रवैया काफी उदासीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। आने-जाने में होती परेशानी : किरण
स्थानीय निवासी किरण देवी ने बताया कि गली में दूषित जलभराव के कारण आने-जाने में भी परेशानी होती है। कई बार बच्चे दूषित पानी में गिर कर चोटिल हो चुके हैं। बीमारियों का खतरा बढ़ा : मुनेश
वार्डवासी मुनेश ने बताया कि सड़क पर दूषित पानी जमा रहने से हर समय दुर्गध का माहौल बना रहता है। मच्छरों के पनपने के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। नहीं हो रहा समाधान : सुलेखा
दयानंद कालोनी निवासी सुलेखा ने बताया कि पिछले काफी समय से समस्या बनी हुई है। समाधान की मांग को लेकर कई बार विभाग के चक्कर लगाए जा चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मकानों को भी हो रहा नुकसान : सुरेंद्र
कालोनी वासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हर समय दूषित पानी सड़क पर जमा रहता है। दीवारों के साथ लंबे समय तक पानी जमा रहने से मकान की नींव को भी नुकसान पहुंच रहा है। दूषित जलभराव के कारण आवागमन में भी परेशानी होती है।
Edited By Jagran