लोहारू के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद श्रुति चौधरी से भेंट कर बताए हालात
लोहारू क्षेत्र के कांग्रेसी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा
संवाद सहयोगी, लोहारू : लोहारू क्षेत्र के कांग्रेसी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने लोहारू हलके के राजनीतिक हालातों के बारे में श्रुति को अवगत कराया। कांग्रेस के जिला समन्वयक शीशराम मेचू ने बताया कि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी पदाधिकारियों की यह पहली मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सचिव एडवोकेट राजीव एडवोकेट, हलका युवा प्रधान धर्मबीर दुहन, सिवानी इंटक प्रधान वेद प्रकाश, सतपाल नंबरदार ढाणी रामजस, दलीप सिरसी, महाबीर वाजिया, महेन्द्र नम्बरदार, सुशील कासनी, बलबीर रणवा, राजकुमार सहारण, विजय कुमार, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने इस शिष्टाचार भेंट के दौरान श्रुति चौधरी को लोहारू हलके में भाजपा की गलत नीतियों से जनता पर पड़ रहे प्रभावों के बारे में बतलाया। श्रुति चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर भाजपा सरकार की काली करतूतों को जनता के बीच बेनकाब करें।