Move to Jagran APP

बरौदा उपचुनाव में बहुमत से जीतेगी कांग्रेस: मनीषा

प्रदेश की जनता भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के उदासीन रवैये से

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 07:45 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 07:45 AM (IST)
बरौदा उपचुनाव में बहुमत से जीतेगी कांग्रेस: मनीषा
बरौदा उपचुनाव में बहुमत से जीतेगी कांग्रेस: मनीषा

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : प्रदेश की जनता भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के उदासीन रवैये से भारी परेशान है। सरकार की नीतियों की वजह से छात्र, कर्मचारी, किसान व उद्योगपति आंदोलन को मजबूर हैं। बरौदा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू होगी। यह बात कांग्रेस नेत्री मनीषा सांगवान व पूर्व जिला पार्षद अजीत बामला ने बरौदा हलके के गांव आंवली, रबड़ा व नारा में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही।

loksabha election banner

उन्होंने आरोप लगाया कि बरौदा उपचुनाव को लेकर भाजपा सरकार के कई मंत्री व विधायक अब हलके में दिन-रात घूमते हैं जबकि इससे पूर्व भाजपा सरकार जजपा सरकार के मंत्रियों ने इस विधानसभा क्षेत्र की कभी सुध नहीं ली। चुनाव के आते ही इन लोगों को बरौदा की याद आ गई। भाजपा तो हमेशा समाज में जातिवाद का जहर घोल कर वोट बटोरने का काम करती है। मनीषा सांगवान ने दावा किया कि यहां की जनता गठबंधन सरकार की सच्चाई को जान चुकी है। यहां के लोग जान चुके हैं कि उनके हित केवल कांग्रेस में ही सुरक्षित हैं। इस अवसर प्रदीप गुलिया, खजान सिंह सांगवान, अजय चेयरमैन, अशोक मायना, जोगेन्द्र सांगवान, राजपाल सांगवान, बंटी भी उनके साथ रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.