Move to Jagran APP

आज और कल छाए रहेंगे बादल, होगी हलकी बरसात

रविवार और सोमवार को भी मौसम में बदलाव होगा और हल्की बरसात होने की संभावना है। तापमान में भी मामूली गिरावट आएगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 07:08 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 07:08 AM (IST)
आज और कल छाए रहेंगे बादल, होगी हलकी बरसात
आज और कल छाए रहेंगे बादल, होगी हलकी बरसात

जागरण संवाददाता, भिवानी : मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार और सोमवार को भी मौसम में बदलाव होगा और हल्की बरसात होने की संभावना है। तापमान में भी मामूली गिरावट आएगी। मौसम खुशगवार रहेगा। भिवानी में शनिवार को सुबह हलकी बरसात हुई। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही। मौसम कुल मिलाकर खुशगवार रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

prime article banner

हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में भी मामूली कमी आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दिन में धूप खिली रही और गर्मी का अहसास रहा। अगले दो दिन मौसम में बदलाव बताया जा रहा है।

मानसून अभी नहीं आई है। हां मानसून से पहले की बरसात इस बार बहुत पहले आ चुकी और कई बार आ चुकी है। गर्मी के इस मौसम में अपेक्षाकृत गर्मी कम रही है। फिलहाल बरसात होती है तो वह फसलों के लिए अच्छी रहेगी। इसमें कपास बाजरा आदि मुख्य फसलें हैं। इसके अलावा दूसरी फसलें भी हैं जो बरसात में और ज्यादा बेहतर पैदावार देंगी।

- बलबीर शर्मा, कृषि अधिकारी, भिवानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.