अस्पतालों में चलाया स्वच्छता अभियान
क्षेत्र के सामुदायिक अस्पताल और ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 07:10 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 07:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : क्षेत्र के सामुदायिक अस्पताल और ग्राम पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत व्यापक पैमाने पर साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। ढिगावा जाटान और नकीपुर गांव में सतीश नेहरा व मनोज कुमार सदस्य राज्य टास्क फ़ोर्स समिति के निर्देशन में लोहारू खंड के सभी अस्पतालों में सफाई करवाई गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत और स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी अस्पताल कर्मचारियों से अपील की गई। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, सविता चौधरी, अभिषेक सभी सक्षम कर्मचारियों ने मिलकर सफाई की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें