Move to Jagran APP

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर करनाल के राज्यस्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन पर हुआ मंथन

आदर्श ब्राह्मण सभा की बैठक में समाज के विकास एवं उत्थान पर मंथन किया गया। करनाल में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की सफलता के लिए मंथन किया गया और जिम्मेदारी सौंपी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:50 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:50 AM (IST)
भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर करनाल के राज्यस्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन पर हुआ मंथन
भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पर करनाल के राज्यस्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन पर हुआ मंथन

जागरण संवाददाता, भिवानी :

loksabha election banner

आदर्श ब्राह्मण सभा की बैठक में समाज के विकास एवं उत्थान पर मंथन किया गया। करनाल में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की सफलता के लिए मंथन किया गया और जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी कहा गया कि भिवानी से बड़ी संख्या में करनाल के राज्यस्तरीय सम्मेलन में भागीदारी होगी। यह सम्मेलन मई माह में होगा। बैठक की अध्यक्षता पंडित किशन कौशिक अध्यक्ष आदर्श ब्राह्मण सभा भिवानी ने की।

रविवार को हांसी रोड स्थित भारत पब्लिक स्कूल हुए सम्मेलन का संचालन आरके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष व‌र्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने किया। व‌र्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पं. जिले सिंह पिचौलिया मुख्याति ि व राजेन्द्र कौशिक प्रदेश उपाधयक्ष विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने कहा भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में मई में प्रस्तावित राज्यस्तरीय ब्राह्मण महा सम्मेलन करनाल में किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्य मांग ब्राह्मण कल्याण आयोग की होगी। इसके लिए ब्राह्मण कल्याण आयोग को लेकर 31 ब्राह्मणों का एक शिष्टमंडल शीध्र ही मुख्यमंत्री से मिलेगा ।

सम्मेलन में जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की जाएगी। इस अवसर पर आरके शर्मा, किशन कौशिक के अलावा राजेन्द्र कौशिक प्रभारी पं.जनार्धन शर्मा जिला अध्यक्ष, प्रयागराज कौशिक प्रभारी कुरुक्षेत्र, कमल शर्मा,मुकेश शर्मा,राजेश शर्मा,सुनील शर्मा चेयरमैन,राधेश्याम शर्मा,सुभाष,रमेश कौशिक,सुरेश शर्मा उपप्रधान,सुमन शर्मा महिला उपाध्य्क्ष,मंजू शर्मा,शकुन्तला शर्मा जिला सचिव,सोनिया शर्मा प्रदेश उपाध्य्क्ष,आरएस शर्मा, संजीव शर्मा, अन्नंत राम शर्मा,संजय शर्मा सचिव, राजकुमार शर्मा, रामबिलाश शर्मा प्रधान,विजय खर्किया,नरेंद्र चेयरमैन, सतबीर गोड़, रामसिंह शर्मा, संजीव मिश्र, मंगतराम, क्रिशन कुमार, माया शर्मा, राम सिंह शर्मा, पंकज शर्मा, अमित शर्मा, देवकी भारद्वाज, आदि ने मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.