Move to Jagran APP

शुक्रवार को बदला मौसम का मिजाज, 5 डिग्री गिरा तापमान

शुक्रवार को सुबह से ही दादरी जिले में हवाओं का रूख बदलन

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 07:34 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 07:34 AM (IST)
शुक्रवार को बदला मौसम का मिजाज, 5 डिग्री गिरा तापमान
शुक्रवार को बदला मौसम का मिजाज, 5 डिग्री गिरा तापमान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

loksabha election banner

शुक्रवार को सुबह से ही दादरी जिले में हवाओं का रूख बदलने के साथ-साथ दिनभर बादल छाए रहे। ऐसा लगा कि किसी भी समय वर्षा हो सकती है। लेकिन देर शाम तक जिले में कहीं से भी वर्षा होने की खबर नहीं मिल पाई। इसके साथ ही पिछले दो-तीन सप्ताओं से बढ़ रही गर्मी व तापमान से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान दादरी जिले में अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा था।

बदले मौसम के चलते शुक्रवार को सुबह, शाम व रात को हल्की ठंड का अहसास भी होता रहा। मौसम का असर दादरी नगर के बाजारों, मंडियों, व्यवसायिक स्थलों पर दिखाई दिया। बाजारों में पिछले दिनों की अपेक्षा रोजगार, कारोबार, व्यापार में मंदी का सिलसिला बना रहा। दिनभर वर्षा होने की संभावना के चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शहर में काफी कम संख्या में खरीददारी के लिए आए। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर भी पिछले दिनों की अपेक्षा चहल-पहल काफी कम दिखाई दी। मौसम के जानकारों का कहना है कि होली से पहले जिले में दो-तीन बार हल्की व मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है। लेकिन महीने के अंतिम सप्ताह में गर्मी तेजी से बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि इस बार फरवरी व मार्च के दूसरे सप्ताह के दौरान भी पिछले सालों की अपेक्षा तापमान में अधिक तेजी दिखाई दी है। जिसके कारण गर्मी का असर मार्च में अप्रैल की तरह दिखाई देने लगा था। शुक्रवार को बादल छाए रहने, ठंडी हवाएं चलने से मौसम में कुछ बदलाव आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.