दिल्ली, हरिद्वार और देहरादून की बसें बंद
कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब हो गए हैैं। इसका रोडवेज पर पड़ रहा है।
जागरण संवाददाता, भिवानी
कोरोना संक्रमण से हालात काफी खराब हो गए हैैं। इसका रोडवेज पर खासा असर पड़ा है। दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बसों को बंद कर दिया गया है। साथ ही हरिद्वार और देहरादून की बसों को बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ जाने वाले बसें अब तीन ही बची हैं। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते लॉकडाउन और सवारियां कम होने का असर रोडवेज पर पड़ा है। हालात यह है कि जिले में मौजूद बसों में आधी भी नहीं चल पा रही है। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों में आधी सवारी ही ले जा पा रहे है। रोडवेज को कोरोना संक्रमण के चलते काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। नुकसान के कारण रोडवेज की बसों के रूट बंद हो गए हैैं। दिल्ली में लॉकडाउन के चलते भिवानी से दिल्ली जाने वाली नौ बसों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा भिवानी से हरिद्वार और देहरादून दो-दो बसें जाती थी। उनको भी सवारियां नहीं मिलने के कारण बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ की तीन बसें बची
चंडीगढ़ जाने वालों की संख्या घट रही है। इसका कारण रोडवेज की बसों में एक तो सवारियों की संख्या को आधा करना है, दूसरा जाने वाली बसों की संख्या कम होना है। पहले चंडीगढ़ के लिए जिले से 14 बस जाती थी। सवारियां काफी ज्यादा मिलती थी। लेकिन अब सवारियां नहीं होने के कारण तीन बस ही जा रही है। यह सभी बसें सुबह के समय जाती है। यदि किसी ने बाद में जाना हो तो वह अपनी गाड़ी या अन्य किसी वाहन से चंडीगढ़ जाता है।
73 बसें चल रही
जिले में इस समय रोडवेज की 172 बसें हैं। इसमें सोमवार को 73 बसें ही चली। बाकी बसें कोरोना के कारण या तो बंद कर दी गई या सवारियां पूरी नहीं मिलने के कारण बस नहीं चल पा रही। रोडवेज की बसों में आधी सवारी होना भी एक बड़ा कारण है। दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून की बसों को बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ रूट पर भी सिर्फ तीन बसें जा रही है। सवारियां कम होने के कारण यह दिक्कत है।
- गुलब सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज