बोर्ड परीक्षा फ्लाइंग दस्ते के सदस्य के घर सामान चोरी
जागरण संवादाता भिवानी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में उड़न दस्ते में शामिल शिक्षा बोर्ड के लिपिक के घर का ताला तोड़कर चोर शनिवार रात को हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उसने घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने कर्मचारी के बयान पर मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
जागरण संवादाता, भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में उड़न दस्ते में शामिल शिक्षा बोर्ड के लिपिक के घर का ताला तोड़कर चोर शनिवार रात को हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उसने घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। पुलिस ने कर्मचारी के बयान पर मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
गांव टोंट जिला रेवाड़ी निवासी रवींद्र ने बताया कि वह भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में लिपिक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि उसकी ड्यूटी बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र उड़नदस्ते में नूंह ड्यूटी लगी हुई है। उसने बताया कि भिवानी के फ्रेंड्स कालोनी में किराये का मकान लेकर रह रहा है। उसने बताया कि नूहं ड्यूटी लगने के कारण पत्नी संगीता अपने घर चली गई थी और वह खुद नूहं गया हुआ था। सूचना मिलने पर भिवानी पहुंचे तो मकान में सामान बिखरा पड़ा मिला और कई सामान नहीं मिले। उसने घटना की सूचना बीटीएम पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस व फिगर प्रिट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपितों की खोजबीन तेज कर दी गई है।