Move to Jagran APP

भाजपा की चाकी काम होलै करै सै पर आटा बारीक पीसै सै

जागरण संवाददाता, भिवानी : भाजपा की चाकी काम होलै करै सै पर आटा बारीक पीसै सै। राज्य स्तर

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Feb 2018 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 04 Feb 2018 08:31 PM (IST)
भाजपा की चाकी काम होलै करै सै पर आटा बारीक पीसै सै
भाजपा की चाकी काम होलै करै सै पर आटा बारीक पीसै सै

जागरण संवाददाता, भिवानी : भाजपा की चाकी काम होलै करै सै पर आटा बारीक पीसै सै। राज्य स्तरीय संत गुरु रविदास जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने कई घोषणा की वही बिना नाम लिए पिछली सरकारों पर तंज भी कसे। शिक्षा मंत्री भी पीछे नहीं रहे और बिना नाम लिए कहा कि एक तो जेल में गीता पढै सै अर दूसरै की तैयारी सै। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि पहले वाली सरकारों में लोगों के लिए नहीं बल्कि खुद के घर मजबूत करने का काम किया। लेकिन भाजपा सरकार का लक्ष्य अंतिम आदमी का विकास है। भाजपा ने 6 कामों पर फोकस किया है। वे हैं रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा स्वास्थ्य और सम्मान। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार के नेताओं ने खुद का घर मजबूत करने का काम किया। भाजपा सरकार ने संत महात्माओं की जयंती सरकारी खर्चे पर मनाने का काम शुरू किया। इससे पहले ऐसा नहीं होता था। भाजपा सरकार की प्राथमिकता जरूरतमंदों के लिए ठोस कार्य करना है। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज में समरसता का संदेश दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा सरकार भी समाज में प्रेम एवं आपसी सौहार्द पर काम कर रही है।

loksabha election banner

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की चाकी काम होलै करै सै पर आटा बारीक पीसै सै। वह बोले हमारी सरकार महापुरुषों की जयंती सरकारी खर्च पर मना रही है। जबकि पिछली सरकारों ने तो अपने परिवार के लोगों की जयंती मनाई। हुड्डा का नाम लिए बिना वह बोले की एक का तो ईब तै ए बुरा हाल होग्या। ईबै तै ब्होत कुछ होणा सै। समारोह की अध्यक्षता जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारीलाल ने की। संचालक एपीआरओ सुरेंद्र ¨सगल ने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ अलग ही सोच के हैं। वह बोले मै लोगों से मुलाकातें के लम्हे याद रखता हूं, मैं बातें भूल भी जाऊं तो लहजे याद रखता हूं। जरा सा हटके चलता हूं जमाने की रवायत से, जो सहारा देते हैं वो कंधे हमेशा याद रखता हूं। इस पर मुख्यमंत्री खुश नजर आए। भिवानी के विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुसूचित आयोग की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री कांता देवी, सुनीता चौहान, आजाद ¨सह तूर, धर्मेन्द्र खेड़ी खातीवास, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार बाल्मिकी, जगदीश मित्ताथल, प्रदेश प्रवक्ता सत्यप्रकाश जरावटा, पार्टी जिला प्रधान नंदराम धानिया ने भी विचार रखे। भाजपा के जिला प्रधान धानिया, एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश मित्ताथल, जगदीश चहल व कपूर लडवाल ने मुख्यमंत्री तथा अन्य मेहमानों का फूलों के बड़े हार से स्वागत किया।

.............

सीएम को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

प्रदेश स्तरीय संत रविदास जयंती समारोह के आयोजक एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारीलाल ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर, गुरु रविदास की पवित्र पुस्तक और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान समारोह में शामिल हुए अन्य विशेष मेहमानों को भी शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महावीर व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने समारोह के दौरान शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम ¨सह, घुमंतू बोर्ड के चेयरमैन डा. बलवान ¨सह, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मनीष मित्तल, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला, नगर परिषद चेयरमैन रण ¨सह यादव, दादरी जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, ताराचंद अग्रवाल, शंकर धूपड़, मुकेश गौड़, मीना परमार, सीमा गैबीपुर, ठा. विक्रम ¨सह, विरेन्द्र कौशिक, विजय शेखावत, राजेश सांकरोड़िया, विजय ¨सहमार, रोशनलाल एडवोकेट, चेयरमैन नंद लाल मतानी, चंद्रपाल सांगवान, संदीप श्योराण, डॉ. रवि भीष्म, रविन्द्र बापोड़ा, डॉ. एनके चौधरी, कमलेश भोडूका, ओमप्रकाश वर्मा, आजाद बाल्मिकी, युवा जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर, आशा रानी, बबीता तंवर, रविन्द्र मंढोली, राजकुमार धनखड़, सोनू सैनी, ईमरान बापोड़ा, छोटे लाल चेयरमैन, अरविन्द पूंडीर व अनुसूचित जातिया एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की निदेशक गीता भारती आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.