कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता : बबीता
प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल को दो वर्ष पूर
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल को दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा सेवा ही संगठन के माध्यम से इस दिवस को मना रही है। भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है।
यह बात महिला विकास निगम चेयरपर्सन बबीता फौगाट ने गांव तिवाला में ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कोरोना महामारी पर काबू पा लिया है। ये प्रधानमंत्री मंत्री की सोच थी की वायु सेना के विमान भी ऑक्सीजन आपूर्ति में लगा दिए। यही नहीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस विशेष रेल भी चलवाई। बबीता फौगाट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में लिए गए फैसलों के तरह ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कोरोना से निपटने में पूरी तत्परता से काम किया। जहां बीमार वहां उपचार के अनुसार गांवों में आइसोलेशन केंद्र बनाए वही पीड़ित का इलाज किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार व राज्य सरकार कोविड महामारी काल में इस पर काबू पाने के हर संभव प्रयास कर रही थी। भाजपा संगठन भी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पीड़ितों की सेवा में पूरी निष्ठा से लगा हुआ है। फ्रंट लाइन कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे कार्यकर्ता
कोरोना पीड़ितों की ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने में मदद कर रहे है। भाजपा कार्यकर्ता ऑक्सीमीटर, दवाइयों की किट पहुंचा रहे है। अपनी जान की परवाह ना करते हुए फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहे है। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर संकल्प ले कि हम अपने छोट- छोटे हितों को ना सोच कर राष्ट्र उत्थान को सर्वोपरि रखेंगे। जिला महामंत्री विजय अग्रवाल ने बताया कि आज पूरे जिले में बूथ स्तर पर सभी जिला पदाधिकारियों ने आठों मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के अध्यक्षों ने सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य मंडल कार्यकारिणी सदस्यों बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथ पर सैनिटाइजर, मास्क का वितरण किया।