Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा निकालेगा छात्राओं के साथ रैलियां, मनाएगा आनंद महोत्सव

भारतीय महिला मोर्चा देश में बेटियों के बढ़ते अनुपात को आनंद महोत्

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 08:47 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा निकालेगा छात्राओं के साथ रैलियां, मनाएगा आनंद महोत्सव
भाजपा महिला मोर्चा निकालेगा छात्राओं के साथ रैलियां, मनाएगा आनंद महोत्सव

जागरण संवाददाता, भिवानी : भारतीय महिला मोर्चा देश में बेटियों के बढ़ते अनुपात को आनंद महोत्सव के रूप में मनाने जा रहा है। वह स्कूल व कालेज छात्राओं के साथ मिलकर रैली निकालेगा और लोगों को जागरूक भी करेगा। इसके साथ ही होर्डिंग के माध्यम से लोगों को बेटियों के अनुपात के बारे में बताया जाएगा। अभी देश में प्रदेश का 12वां और जिले का 238वां रैंक आया है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना परमार ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़ों के अनुसार देश में एक हजार पुरुषों पर महिलाओं का आंकड़ा 1020 हो गया है। हरियाणा में भी लिगानुपात काफी सुधरा है। उछाल के बाद प्रदेश का नंबर 12वां हो गया है। भिवानी जिले का नंबर भी 238 है, लेकिन अभी इसमें और ज्यादा सुधार की जरूरत है। लिगानुपात की दर में बढ़ोतरी होने पर पूरे देश में और हरियाणा प्रदेश में खुशी का माहौल है।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा चौहान की अगुआई में पूरे प्रदेश में आनंद महोत्सव के तौर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करेगा।

परमार ने बताया कि महिला मोर्चा प्रदेश की महिलाओं बेटियों और सामाजिक संस्थाओं के साथ आनंद महोत्सव मनाते हुए हर जिला स्तर पर रैलियां निकालेगा। महिला मोर्चा द्वारा हर जिले में विभिन्न भाषण प्रतियोगिताएं, कविता लेखन एवं बेटियों के सम्मान में ड्राइंग प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिग जैसे विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुई हैं तथा समाज से बेटे और बेटी का भेदभाव खत्म करते हुए समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही है और यह सब सरकार, प्रशासन सामाजिक संस्थाओं के सहयोग और सरकार की अंतिम महिला तक पहुंची योजनाओं के कारण ही संभव हुआ है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष बबीता तंवर ,महामंत्री चंदा गुप्ता, सचिव वीना तंवर, ममता देवी ,लक्ष्मी देवी उपस्थित रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.