कैप्टन अमरेन्द्र के बयान के विरोध में दिए जाने वाले धरने के लिए बाढड़ा से रवाना हुए भाजपाई
किसान आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध करने के लिए उपमंडल के कार्यकर्ता भिवानी रवाना हुए जहां उन्होंने किसान मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन कर आंदोलन में पंजाब के किसानों की भागीदारी व हरियाणा प्रदेश का अमन चैन खराब करने का षड्यंत्र बताया।
संवाद सहयोगी, बाढड़ा: किसान आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध करने के लिए उपमंडल के कार्यकर्ता भिवानी रवाना हुए जहां उन्होंने किसान मोर्चा की अगुवाई में प्रदर्शन कर आंदोलन में पंजाब के किसानों की भागीदारी व हरियाणा प्रदेश का अमन चैन खराब करने का षड्यंत्र बताया।
कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक से जत्थे के साथ रवाना हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व विधायक सुखविद्र मांढी ने कहा कि भ्रष्टाचार से परेशान होकर देश की जनता ने भाजपा का चयन किया। लगातार दूसरी बार केंद्र प्रदेश में विजयी बनाकर सरकार की नीतियों पर स्वीकृति की मोहर लगाई है। देश में बढ़ते विकास के पहिए से कांग्रेस की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आ रही है जिससे बौखला कर अब किसानों को बरगलाकर सरकार को बदनाम करने का षडयंत्र रच रही है। हरियाणा सरकार किसानों को मुफ्त बीज से लेकर अच्छे मुनाफे तक 11 फसलों को एमएसपी दरों पर खरीद कर रही है। पड़ोसी राज्य में पांच नदियों के पानी की उपलब्धता के अलावा अनेक सुविधाओं के बाद भी पंजाब के किसानों से हरियाणा के किसानों को सरकार हर तरह से ज्यादा लाभांवित कर रही है। किसानों को कृषि कार्य के अलावा पशुपालन पर भी भारीभरकम धनराशि खर्च कर रही हैं वहीं सरकारी नौकरियों में भी किसानों के परिवारों को अलग से प्राथमिकता मिल रही है। पंजाब के सीएम हरियाणा व दिल्ली का माहौल खराब करने के लिए वहां के किसानों को हरियाणा में धरनों पर भेज रही है जबकि इससे हरियाणा का अहित हो रहा है। पंजाब के सीएम के बयान का विरोध करने के लिए उपमंडल के कार्यकर्ता भिवानी कांग्रेस कार्यालय पर रोष प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर युवा नेता प्रदीप रुदड़ौल, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र शर्मा कारी, चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, कर्मबीर नांधा, हलकाध्यक्ष मंजीत पहलवान, जयबीर काकड़ौली, मंजीत सैन इत्यादि मौजूद रहे।