Move to Jagran APP

प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के प्रति संजीदा नहीं : सोमवीर सिह

संवाद सहयोगी बहल प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के प्रति संजीदा नहीं है। कि

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 10:09 AM (IST)
प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के प्रति संजीदा नहीं : सोमवीर सिह
प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के प्रति संजीदा नहीं : सोमवीर सिह

संवाद सहयोगी, बहल : प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और मजदूरों के प्रति संजीदा नहीं है। किसान और मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी अपने वजूद को बचाने को सड़कों पर है। सरकार उनकी आवाज को न केवल अनसुना कर रही है बल्कि प्रताड़ित कर रही है। यह बातें जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक सोमवीर सिंह ने यहां पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि फसल खरीद को शुरू हुए कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। मंडियों में अव्यवस्था का आलम है। किसानों द्वारा पंजीकरण किया ब्योरे से विपरित फसलों का रजिस्ट्रेशन मिल रहा है और इस तरह से किसान फसल बेचने वंचित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए तैयार पंजीकरण पोर्टल भी सरकारी भाषा चुनता है। सरकार फसल रजिस्ट्रेशन के नाम पर किसानों को परेशान करने के सिवाय कुछ नहीं कर रही है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि आंदोलनरत किसानों पर लाठीचार्ज व वाटर कैनन का प्रयोग हो रहा है। यह सरकार के अहंकारी रवैये को दर्शाता है। कृषि उर्वरकों व पेट्रो पदार्थ के भाव पर भाव बढ़ोतरी आसमान छू रहे हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मौजूदा सरकार से न किसान का भला हो रहा और न आम जनता का ये सरकारें जुमलेबाजी के सहारे देश की तरक्की की कल्पना करती रही और लोगों को भ्रमित। सोमवीर सिंह ने कह कि भाजपा सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने उजागर हो चुका है। आज हालात इस कदर हैं कि प्रदेश की जनता भाजपा व जजपा के नेताओं को गांव तो दूर सड़क पर भी नहीं चलने दे रही। उन्होंने कहा कि तीनों काले कृषि कानून किसान ही नहीं आम देशवासियों के हित मे ही नहीं है और इनका विरोध जायज हो रहा है। कानून खेत व खेती को बर्बाद करने वाले। किसानों को सरकार प्रताड़ित कर रही है और इसका खामियाजा सरकार को भुगतना ही पड़ेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.