Move to Jagran APP

शार्ट फिल्म के माध्यम से दुर्गा एप के प्रति किया जागरूक

स्थानीय एपीजे सरस्वती कॉलेज में प्राचार्य स्नेहलता के मार्गदर्शन म

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:56 PM (IST)
शार्ट फिल्म के माध्यम से दुर्गा एप के प्रति किया जागरूक
शार्ट फिल्म के माध्यम से दुर्गा एप के प्रति किया जागरूक

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : स्थानीय एपीजे सरस्वती कॉलेज में प्राचार्य स्नेहलता के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप संबंधित जानकारी दी इससे संबंधित विषय पर एक शार्ट फिल्म की शू¨टग की। जिससे महिलाओं को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देकर जागरूक किया जा सके। प्राचार्या ने दुर्गा शक्ति एप की जानकारी देने आए अधिकारियों का आभार प्रकट किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि हम ज्यादा से ज्यादा हम पुलिस का सहयोग करेंगे ताकि अपराध कम हों। दुर्गा शक्ति पुलिस ने कहा कि एक एप से महिलाओं को पुलिस सुरक्षा मिलेगी। जिले में कितना कारगर होगा दुर्गा शक्ति एप इस पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है। संजय रामफल ने कहा कि महिलाओं, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दादरी में दुर्गा शक्ति वाहन में स्टाफ सरिता, सरोज, नफे ¨सह ने दुर्गा शक्ति के तहत नीली वर्दी में दिखने वाले महिला, पुरुष जवान किसी भी हालात से निपटने में अब पूरी तरह मुस्तैद हैं। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि दुर्गा शक्ति एप को जिले की महिलाएं अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकती हैं। जरूरत पड़ने पर महिलाएं जैसे ही बटन दबाएंगी तो 1091 पर मैसेज आ जाएगा। मैसेज आते ही महिला थाने में दुर्गा शक्ति एप स्टाफ उस पर तुरंत एक्शन लेगा। इसके अलावा 100 नंबर डायल करने पर अब किसी को मायूसी हाथ नहीं लगेगी। स्टाफ बढ़ाने के साथ-साथ तत्काल पुलिस मदद लोगों को मदद में मिलेगी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने पिछले कुछ समय से अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य किया है। इसीलिए जिले में उसका असर दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि दुर्गा शक्ति एप सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में हरियाणा पुलिस का एक बेहतरीन कदम है। इस अवसर पर सुमन बाला, डा. विनय कौशल, शीतल, बबीता देवी, पूनम डीपीइ, कुमारी ¨रकी, रीना देवी, सुदेश कुमारी, कुमारी कनिम सहित कॉलेज स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.