कृषि मंत्री ने आढ़तियों की समस्याएं सुनी, उठान में तेजी लाने के दिए निर्देश
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को बहल तथा सिवानी की अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उठान प्रक्रिया में तेजी लाएं।
संवाद सहयोगी, बहल: प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण तथा पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को बहल तथा सिवानी की अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उठान प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि किसान को फसल बेचने व आढ़ती को खरीदने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। कृषि मंत्री ने आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कमल सिंह को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की।
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने रविवार को ढाणी ओबरा पहुंचकर उमेद सिंह गुर्जर के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा गोपालवास के रामेश्वर चौहान की पुत्री की शादी में भी शिरकत की। उन्होंने गांव कासनी खुर्द के किसानों की मुआवजा संबधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि चालू सीजन में प्रदेश के छह लाख से अधिक किसानों ने मंडी में समर्थन मूल्यों पर अपनी फसल बेचकर भावों का फायदा उठाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं की 73 लाख मीट्रिक टन तथा सरसों की सवा आठ लाख मीट्रिक टन रिकार्ड फसल एमएसपी रेट पर खरीदी गई है। किसान की फसल का बकाया शीघ्र ही उनके खाते में डलवा दिया जाएगा। लिफ्टिग की समस्या के समाधान के भी उन्होंने निर्देश दिए। किसानों व आढ़तियों की मांग पर लिफ्टिग ट्रांसपोर्टर ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में गेहूं एवं सरसों की खरीद के लिए बनाए गए सभी केंद्रों पर सुचारू ढंग से खरीद का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी खरीद केंद्रों पर अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के ²ष्टिगत शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरसों एवं गेहूं की खरीद करने के लिए केंद्र बनाए गए।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया गया। मजदूरों की इच्छानुसार उनके गृह राज्यों में रेल व बसों के माध्यम से निशुल्क भिजवाया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि विपणन समिति के सचिव अनिल कुमार, हैफेड के ऋषि शर्मा, राजकुमार बैनिवाल, भाजपा मंडल प्रधान रविद्र मंढोली, सुनील सिरसी, सुशील केडिया, कर्मबीर चैहड़िया, सुनील हरियावास, राजेंद्र मंढोली, अनिल झाझडिय़ा, उमेद सिहं मतानिया, सतवीर सिंह, वीरेंद्र मंढोली, वीरेंद्र लांबा, राजू मोरकां, रामफल सिंह, सतपाल सुधीवास, राहुल शर्मा, मंडी सुपरवाइजर मयंक, मनिद्र सिंह के अलावा विभिन्न अधिकारी, किसान, आढ़ती उपस्थित थे।