अग्रवाल सभा, अग्रवाल सम्मेलन ने मनाया नारी सम्मान समारोह एवं तीज महोत्सव
जागरण संवाददाता चरखी दादरी अग्रवाल सभा एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला चरखी दादरी के सं
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : अग्रवाल सभा एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला चरखी दादरी के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला में नारी सम्मान समारोह एवं तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, महिला विग की प्रदेश अध्यक्ष सीमा बंसल विशेष रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान विष्णु गोयल ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाना है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सतीश बजाज ने कहा कि मनोरंजन के साथ साथ समाज की महिलाएं थोड़ा समय बच्चों विशेष तौर पर लड़कियों को संस्कारित करने में जरूर लगाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अग्र महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव अर्जुन लाल बजाज, मानस गीता ज्ञान मंदिर ट्रस्टी गंगाराम बिरोहडिया, अग्रवाल वैश्य समाज संरक्षक लख्मीचंद बधवानिया, हरियाणा व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, उपप्रधान विजय अग्रवाल, विनोद गर्ग, महासचिव दिनेश गर्ग, नरेश मित्तल, युवा अध्यक्ष मुकेश बंसल, नीतीश एरन, संदीप गोयल, संगठन मंत्री राजकुमार मित्तल, मितेश काहनोरिया शिवकुमार जिदल, अग्रवाल सभा एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला अध्यक्ष रितु गोयल,अर्चना अग्रवाल, रीना बंसल, बबीता गोयल, सरोज गर्ग मंजू मित्तल, अलका मित्तल डा. पूनम गर्ग, स्नेह गोयल, मधु गर्ग, रेखा गोयल, सीमा मित्तल, पिकी, मोनिका बंसल इत्यादि उपस्थित रहे।