आदमपुर के पहलवान प्रत्यक्ष भोलानाथ ने नेशनल में जीता ब्रांज मेडल
जागरण संवाददाता चरखी दादरी गांव आदमपुर के पहलवान प्रत्यक्ष भोलानाथ ने उत्तर प्रदेश के नंदनी
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव आदमपुर के पहलवान प्रत्यक्ष भोलानाथ ने उत्तर प्रदेश के नंदनी नगर गोंडा अयोध्या में भारतीय कुश्ती संघ के बैनर तले आयोजित प्रथम 2022 रैंकिग सीनियर नेशनल कुश्ती स्पर्धा में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। प्रत्यक्ष भोलानाथ ने इस प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल जीता है। इस स्पर्धा को भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण व श्रवण सिंह के संयोजन में आयोजित करवाया गया था। इसमें आदमपुर के पहलवान प्रत्यक्ष भोलानाथ ने 125 किलोग्राम फ्री स्टाइल भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश की थी। उसने देश के पांच नामी पहलवानों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले भी यह पहलवान भारत केसरी व हरियाणा केसरी खिताब विजेता रहा है। इसके साथ ही सीनियर नेशनल में मैडल भी जीत चुका है। विजेता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय प्रशिक्षक नरेंद्र के मार्गदर्शन व पिता पूर्ण सिंह सहित समस्त बुजुर्गों के आशीर्वाद को दिया है।