बहल क्षेत्र में नेताजी की याद कर उनकी शिक्षाएं जीवन में उतारने का आह्वान
देशभर में महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी नेता व सचे देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए उनको सस्मरण याद किया।

संवाद सहयोगी, बहल : देशभर में महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी नेता व सच्चे देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए उनको सस्मरण याद किया। बहल कस्बे सहित मंढ़ोलीकलां, गोकुलपुरा, पाजू, बडदूजोगी तथा बिट्ठन गांव पराक्रम दिवस नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया।
गांव मंढोलीकलां में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रविन्द्र मंढोली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। क्षेत्र के सैनिक परिवारजनों में हुकमीचंद, सुमेर सिंह, देवकरण, नरेंद्र, राजपाल, अमृतकौर, बिरमा देवी, किताबो देवी, मुन्नी देवी और बलवान सिंह को सम्मानित किया गया। इस समय दयानंद फौजी, राजबीर,राजेंद्र,गजेंद्र , शैली,वीरेंद्र, सोनू, जयबीर, लक्ष्मण सिंह, रविद्र लाखलान, धर्मपाल, बंसीलाल आदि मौजूद रहे।
गांव बड़दू जोगी में बाबा विचार नाथ के आश्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जोगी समाज के प्रदेश अध्यक्ष संजय जोगी के अलावा सीता राम, रोहतास, समेर सिंह, राजकुमार हलवाई, बलवान ठेकेदार, राजु, रणजीत, रामबीर, खजान सिंह आदि मौजूद रहे। गांव गोकलपुरा के ग्रामीणों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उनकी प्रतिभा पर पुष्प अर्पित किए। एबीवीपी के अध्यक्ष नरेंद्र उर्फ मोदी गोकलपुरा, प्रधान नरेंद्र उर्फ मोदी गोकलपुरा, महाबीर सहारण, बिलू सांगवान, नरेश सांगवान, सोमबीर श्योरान, संजय, अजय, जयबीर, राजकुमार आदि मौजूद रहे। उधर गांव पाजू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयन्ती श्रद्धा के साथ मनाई। पूर्व सरपंच रमेश कुमार की अध्यक्षता रही। इस अवसर पर प्रधान रमेश कुमार, लेफ्टिनेंट नरेन्द्र पूनिया, प्रवक्ता राजेश स्योरण , जगबीर पंघाल पंच धर्मबीर जांगिड़ आदि उपस्थित रहे।
Edited By Jagran