Move to Jagran APP

Haryana Teacher Eligibility Test के लिए 959 केंद्र, 2.83 लाख परीक्षार्थी देंगे Exam

Haryana Teacher Eligibility Test की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में 2.83 लाख उम्मीदवारों के लिए इस बार प्रदेश के सभी 22 जिलों व 2 उपमंडलों में 959 परीक्षा केंद्र बनाए गए ह

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 01:55 PM (IST)
Haryana Teacher Eligibility Test के लिए 959 केंद्र, 2.83 लाख परीक्षार्थी देंगे Exam
Haryana Teacher Eligibility Test के लिए 959 केंद्र, 2.83 लाख परीक्षार्थी देंगे Exam

जेएनएन, भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन की ओर से 16-17 नवंबर को आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (Haryana Teacher Eligibility Test) की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रदेशभर में 2 लाख 83 हजार उम्मीदवारों के लिए इस बार प्रदेश के सभी 22 जिलों व 2 उपमंडलों में 959 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रहित परीक्षा के लिए बोर्ड प्रशासन ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों से भी सहयोग मांगा है। साथ ही मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित कर सहयोग की अपील भी बोर्ड प्रशासन ने की है।

loksabha election banner

हिसार में बनाए सर्वाधिक केंद्र

शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने जहां हिसार में सर्वाधिक 60 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, वहीं पंचकूला में सबसे कम 13 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की स्थापना घरेलू जिलों में ही 50 किलोमीटर के दायरे में की है।

जिलावार बनाए गए परीक्षा केंद्र

 जिला लेवल 1 लेवल 2 लेवल 3 कुल 

अंबाला 09 15 12 36

भिवानी 20 24 20 64 

चरखी दादरी 11 12 10 33 

फरीदाबाद 09 12 09 30 

फतेहाबाद 12 14 11 37 

गुरुग्राम 18 18 15 51 

हिसार 25 29 26 80 

झज्झर 07 07 07 21 

बहादुरगढ़ 07 10 07 24 

जींद 18 22 19 59 

कैथल 11 15 13 39 

करनाल 10 14 13 37 

कुरुक्षेत्र 8 12 11 31 

नारनौल 19 22 22 63 

महेंद्रगढ़ 01 08 03 12 

मेवात 09 05 05 19 

पलवल 10 11 08 29 

पंचकूला 03 04 06 13 

पानीपत 09 11 09 29 

रेवाड़ी 14 19 16 49

रोहतक 15 20 19 54 

सिरसा 15 20 15 50 

सोनीपत 24 27 23 74 

यमुनानगर 08 09 08 25 

कुल 292 360 307 959

उडऩदस्तों की स्थिति

1. चेयरमैन 01

2. सचिव 01

3. चेयरमैन के विशेष उडऩदस्ते -24

4. सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी -01

5. उप सचिव संचालन शाखा -01

6. आरएएफ -24

7. जिला व उपमंडल उडऩदस्ते -24

8. उपायुक्त -22

9. एसडीएम 24

10. डीईओ -22

11. परीक्षा केंद्रों पर तैनात बोर्ड अधिकारी व कर्मचारी- 360

12. उपायुक्तों द्वारा तैनात प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारी -360

एचटेट के लिए व्यापक तैयारियां

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी केे सचिव राजीव प्रसाद का कहना है कि एचटेट के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। पूरे प्रदेश में 959 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। धारा 144 बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में घुसने दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को अपने पहचान पत्र भी साथ लाने होंगे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के आदेशों के बाद बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा केंद्र घरेलू जिलों में 50 किलोमीटर के एरिया में ही बनाने का प्रयास किया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.