बिजली निगम के 25 कर्मचारी इधर से उधर, काम प्रभावित
सुरेश मेहरा, भिवानी बिजली वितरण निगम में कर्मचारियों का इधर से उधर होना चर्चा बना है। ऐस
सुरेश मेहरा, भिवानी
बिजली वितरण निगम में कर्मचारियों का इधर से उधर होना चर्चा बना है। ऐसा होने से काम भी प्रभावित हो रहा है। बिजली बिलों में आमतौर पर होने वाली गड़बड़ी इस कदम से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। अब बिलों को ठीक करने वालों में एक आध कर्मचारी ही रह गया है।
ऐसे में उपभोक्ताओं के साथ खुद कर्मचारियों को भी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। विशेष कर शहर और उसके आसपास के उपभोक्ताओं को ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ रही है। हालांकि निगम का कहना है कि फील्ड से कुछ कर्मचारियों को कार्यालय के काम की खातिर एडजेस्ट किया गया था। उनको अब वापस फील्ड में भेजा गया है। उधर चर्चाएं यह भी हैं कि वापस फील्ड में भेजने के नाम पर यह मात्र ड्रामा भर है। अफसरों के चहेते अभी भी अपनी इच्छा की सीटों पर जमे हैं। बिजली के काम से आने वाले उपभोक्ता लगा रहे चक्कर
सबसे ज्यादा बिजली बिल ठीक करवाने आने वाले लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। भले निगम ने एनवाईजी कंपनी को बिलों संबंधी काम की जिम्मेदारी दे दी हो। लेकिन आज भी बिलों की गड़बड़ी पाना आम बात हो गया है। हजारों की राशि के बिल लाखों में दर्शाए जा रहे हैं। खुद निगम कर्मचारी यह कह रहे हैं कि जब बिलों की जिम्मेदारी कंपनी की है तो उसको पूरी तरह से जिम्मेदारी दी जाए और बिलों में गड़बड़ी होती है तो उसे ठीक करने का जिम्मा भी कंपनी का ही हो। खुद अधिकारी भी यह मान रहे हैं कि 3 लाख से अधिक कनेक्शन धारक हैं उनमें 10 फीसदी से ज्यादा के बिलों में गड़बड़ी मिल रही है। 20 से 25 कर्मचारी निगम ने वापस फील्ड में उतारे
बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो निगम में अलग-अलग सीटों से 20 से 25 कर्मचारी इधर से उधर किए गए हैं। इनके फील्ड में जाने से बिल ठीक करने से लेकर कई अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ऑफिसियल वर्क भी सही से नहीं हो पा रहा है। निगम कार्यालय में आने वाले लोगों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार ये कर्मचारी वापस फील्ड में भेजे गए हैं: अधीक्षक अभियंता कार्यालय 4 से 5
सिटी डिविजन 4 से 5
आप्रेशन सब डिविजन 4 से 5
सब अर्बन नंबर 1 5 से 6
सब अर्बन नंबर 2 3 से 4 अप्रेंटिशिप की भी हुई है नियुक्ति
निगम अधिकारियों की मानें तो जो कर्मचारी सालों से कार्यालय में एडजेस्ट कर रखे थे उनको वापस उनके मूल काम पर भेजा गया है। उनकी जगह कुछ अप्रेंटिशिप कर्मियों को नियुक्त किया गया है। काम प्रभावित न हो और उपभोक्ताओं को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है। चहेतों को आज तक भी फील्ड में नहीं भेजा
कुछ कर्मचारी नेताओं का तो यहां तक कहना है चाहे कुछ भी हो। चहेतों को आजतक फील्ड में नहीं भेजा गया है। इतना ही नहीं उनको भेजा भी नहीं जाएगा। यहां तक कहा जा रहा है कि चहेतों को कमाई वाली सीटों पर लगाया गया है। फील्ड में भेजने के नाम पर मात्र औपचारिकता भर है। सीट उन्होंने आज भी नहीं छोड़ी है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बिजली संबंधी सभी कार्य और ज्यादा बेहतर सुचारू रूप से चलते रहें। इसलिए कुछ कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। कर्मचारियों को भी चाहिए कि वे उपभोक्ताओं के लिए समर्पित होकर काम करें।
एसएस सांगवान, अधीक्षक अभियंता
बिजली निगम भिवानी।