Move to Jagran APP

पीटीआइ का जेलभरो आंदोलन: 2340 ने दी गिरफ्तारी, 10 बसों में भर ले गई पुलिस

जेल भरो आंदोलन के तहत शुक्रवार को पीटीआइ ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान 2340 कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारी चिड़ियाघर के समीप सड़क पर लेट गए और नारेबाजी करते हुए बोले कि सभी कर्मचारी एक साथ गिरफ्तारी देंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 07:18 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 07:18 AM (IST)
पीटीआइ का जेलभरो आंदोलन: 2340 ने दी गिरफ्तारी, 10 बसों में भर ले गई पुलिस
पीटीआइ का जेलभरो आंदोलन: 2340 ने दी गिरफ्तारी, 10 बसों में भर ले गई पुलिस

जागरण संवाददाता, भिवानी : जेल भरो आंदोलन के तहत शुक्रवार को पीटीआइ ने शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान 2340 कर्मचारियों ने गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारी चिड़ियाघर के समीप सड़क पर लेट गए और नारेबाजी करते हुए बोले कि सभी कर्मचारी एक साथ गिरफ्तारी देंगे। एक साथ बसों में सवार होने पर कर्मचारी अड़ गए। इसके बाद और बसें मंगवाई गई। प्रदर्शनकारियों को 10 बसों में भरकर अस्थाई जेल बनाए पूर्व मुख्यमंत्री बीडी गुप्त पार्क में ले जाया गया। इस दौरान भी कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एक मौका ऐसा आया जब पुलिस रोकना चाहा तो कर्मचारी पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। खूब नोकझोंक हुई। बाद में मामला शांत हो गया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि सरकार हटाए गए पीटीआइ को बहाल करे। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती संघर्ष जारी रहेगा।

loksabha election banner

शुक्रवार को तय कार्यक्रम अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा बर्खास्त हरियाणा शारीरिक शिक्षकों ने जेलभरो आंदोलन किया। पुलिस प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीडी गुप्त पार्क में कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए अस्थाई जेल बनाई। इसमें कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन के भी हाथ पांव फूले नजर आए। इससे पहले सभी कर्मचारियों ने यहां हुड्डा पार्क में एकत्रित होकर शहर में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से अशोक चाहर, राजकीय अध्यापक महासंघ से सज्जन सांगा, एचपीटीए से जंगबीर कासनिया, हसला जिला प्रधान अतर सिंह मलिक, हेमसा राज्य संगठन सचिव राजेश लाम्बा, नप नेता पुरुषोत्तम दानव, अजीत बामला ने कहा कि सरकार हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के साथ-साथ सभी विभागों के कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर उतारू है। सरकार द्वारा आए दिन किसी ना किसी विभाग का निजीकरण किया जा रहा है। हरियाणा शारीरिक शिक्षकों को आज दो माह बीत गए हैं, लेकिन सरकार के प्रतिनिधि केवल आश्वासन देने तक ही सीमित हैं, उनको बहाल करने में आनाकानी कर रहे हैं। इसको कर्मचारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। समय आने पर इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि वे अब सोनीपत जिले के बरोदा गांव में होने वाले उप-चुनाव में सरकार द्वारा की ज्यादती के बारे में लोगों को अवगत करवाएंगे। इन जन संगठनों ने किया समर्थन

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70, बीएसपी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी संघ, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा प्राइमरी टीचर एसो., हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, कला अध्यापक, आंगनवाड़ी वर्कर्स, वन विभाग, हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी, बहुजन क्रांति मोर्चा, आंबेडकर राइट्स मंच, ग्राम पंचायत सिवाना, बॉमसेफ, एमडीएम वर्कर्स, एचएमएस, एटक, सीटू, आशा वर्कर, हसला सहित अन्य संगठनों ने भी समर्थन किया। प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शनकारियों में सूरजभान जटासरा, जयबीर नाफरिया, विनोद परमार, अतर सिंह मलिक, अजीत राठी, श्रीभगवान, सुनील गोलपुरिया, राजेश सम्भ्रवाल, हंसराज तंवर, अशोक चाहर, कृष्ण मलिक, जयकिशन बौद्ध, सुदेश रिवासा, जुगनू सरोहा महम, प्रवीण कुमार, जय कुमार, विजय कुमार, डा. शमशेर सिंह, जगबीर दहिया, तेजराज, सुनीता सरोहा, रमेश मल्हान, राजेश ढाण्डा, बलवान डीपीई, वीरेंद्र घनघस, राजपाल तंवर, विनोद पिकू, विनोद बॉक्सर, सोमदत्त शर्मा, रामपाल, भूप डीपीई सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.